दुर्घटना: कर्नाटक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत, 10 से अधिक घायल
तुमकुर, 2 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के तुमकुर शहर के पास सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि 10 से अधिक घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह सड़क हादसा तुमकुर के पास कल्लंबेला के नजदीक चोक्कनहल्ली पुल के पास बताया जा रहा है। यहां पर सुबह करीब 4 बजे एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त निजी बस गोवा से बेंगलुरु की तरफ जा रही थी। बस चालक द्वारा नियंत्रण खो देने से बस पलट गई। हादसे के वक्त यात्री सो रहे थे। तीन महिलाओं की मौत के अलावा 10 अधिक अन्य यात्री घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस पलटने के बाद लोग उसमें से निकलने का प्रयास करने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की। हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवार में रोष का माहौल है, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घायलों को इलाज चल रहा है। उनको जिला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे को लेकर कल्लंबेला पुलिस ने स्टेशन मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   2 Dec 2024 9:24 AM IST










