राजनीति: अंबेडकर नगर सीएम योगी ने 11,690 आश्रित परिवारों के लिए जारी किए 561.86 करोड़

अंबेडकर नगर  सीएम योगी ने 11,690 आश्रित परिवारों के लिए जारी किए 561.86 करोड़
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत सोमवार को 11,690 आश्रित परिवारों के लिए 561.86 करोड़ रुपए जारी किए। अंबेडकर नगर में मुख्यमंत्री स्वयं मौजूद रहे, जबकि यूपी की सभी 350 तहसीलों में मंत्री-जनप्रतिनिधियों ने किसानों के आश्रितों को सहायता उपलब्ध कराई।

अंबेडकर नगर, 16 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत सोमवार को 11,690 आश्रित परिवारों के लिए 561.86 करोड़ रुपए जारी किए। अंबेडकर नगर में मुख्यमंत्री स्वयं मौजूद रहे, जबकि यूपी की सभी 350 तहसीलों में मंत्री-जनप्रतिनिधियों ने किसानों के आश्रितों को सहायता उपलब्ध कराई।

मुख्यमंत्री ने इस वर्ष में अब तक आपदा के शिकार हुए अन्नदाता किसानों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार किसानों के हितों के संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयार है। मुख्यमंत्री कृषक बीमा दुर्घटना योजना के अंतर्गत इस वर्ष में अभी तक 11,690 परिवारों को धनराशि दी गई है। अभी पूरा वर्ष बाकी है, लेकिन पैसे की कमी नहीं है। इस व्यवस्था में पहले केवल किसान आता था, बटाईदार और किसान के परिवार के सदस्य नहीं आते थे, लेकिन हमारी सरकार ने कहा कि किसान, बटाईदार, कृषि श्रमिक व किसान के परिवार का कोई व्यक्ति अग्निकांड, आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली, बाढ़ समेत किसी भी आपदा का शिकार होता है तो सरकार मुख्यमंत्री कृषक बीमा दुर्घटना योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपए की सहायता राशि देकर उस परिवार को आच्छादित करेगी।

मुख्यमंत्री योगी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत सोमवार को अंबेडकर नगर के 431 लोगों को सहायता राशि उपलब्ध कराई। इसमें 408 लोगों को 2 लाख रुपए, 10 लोगों को 2.50 लाख, एक किसान परिवार को 1.25 लाख व 12 लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। कुल राशि 20 करोड़, 78 लाख, 25 हजार रुपए (लगभग 21 करोड़) है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में भेजी गई।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 14 सितंबर 2019 से लागू हुई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2020-21 में 500 करोड़ रुपए से 11,275 आश्रितों को यह राशि दी गई। 2021-22 में 600 करोड़ से 13,645, 2022-23 में 650 करोड़ से 15,231 परिवारों को सहायता दी गई। 2023-24 में 950 करोड़ से 23,821, 2024-25 में 1,000 करोड़ उपलब्ध कराए गए, जिससे 25,575 लाभार्थियों को सहायता प्राप्त हुई। 2025-26 में यह राशि बढ़कर 1,050 करोड़ हुई, जिससे 11,690 आश्रितों को लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकर नगर में 15 आश्रितों को 5 लाख रुपए का प्रतीकात्मक चेक दिया। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में भेजी गई। मुख्यमंत्री के हाथों आश्रित गीता देवी, अकिला खातून, सितारा देवी, शांति देवी, रेखा शुक्ला, शालू, ज्योति, वंदना भारती, रुक्मिणी, सिंधू वर्मा, संगीता, शशिकला, कुसुम, अनीता, सबीना को पांच-पांच लाख रुपए के चेक दिए गए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Jun 2025 8:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story