राष्ट्रीय: जम्मू कश्मीर बारामूला में 12000 से ज्यादा लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा

जम्मू कश्मीर बारामूला में 12000 से ज्यादा लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सोमवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें 12 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।

बारामूला, 11 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सोमवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें 12 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।

जम्मू कश्मीर एलजी कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें लोग तिरंगा यात्रा निकालते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रिय और विजयी तिरंगा दुनिया में ऊंचा लहराए। बारामूला में 12,000 से ज्यादा लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। हर वर्ग के नागरिक 2 किलोमीटर लंबा तिरंगा लेकर चल रहे थे। सभी ने सिर ऊंचा करके, दिलों में गर्व के साथ मार्च किया।

वहीं, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान मुख्यमंत्री एक जीप में सवार थे और उनके साथ मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रद्युम्न सिंह तोमर आदि मौजूद थे। तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री लोगों पर पुष्प वर्षा करते हुए आगे बढ़ रहे थे।

तिरंगा यात्रा के रूट पर जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे, जहां लोग तिरंगा यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत कर रहे थे। यह तिरंगा यात्रा सिटी सेंटर, गांधी रोड व आकाशवाणी तिराहा होते हुए राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पहुंची, जहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह जश्न मनाया जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेना ने जो पराक्रम दिखाया, वाकई वह अद्भुत है। मेरी ओर से सभी को बधाई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Aug 2025 11:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story