राजनीति: दिल्ली चुनाव 2025 भाजपा नेताओं ने कहा, 'संकल्प पत्र' में सभी वर्गों का रखा गया ध्यान

दिल्ली चुनाव 2025  भाजपा नेताओं ने कहा, संकल्प पत्र में सभी वर्गों का रखा गया ध्यान
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने शुक्रवार को अपना 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा जारी घोषणापत्र में महिलाओं, बुजुर्गों सहित अन्य वर्गों के लिए घोषनाएं की गई हैं।

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने शुक्रवार को अपना 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा जारी घोषणापत्र में महिलाओं, बुजुर्गों सहित अन्य वर्गों के लिए घोषनाएं की गई हैं।

जेपी नड्डा ने कहा, "मैं आपको बताना चाहता हूं दिल्ली में जो जन कल्याण की योजनाएं चल रही हैं, वे सारी योजनाएं भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर जारी रहेंगी।"

भाजपा के संकल्प पत्र पर पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली में चल रही कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी और अरविंद केजरीवाल ने जिन योजनाओं को रोका या बाधित किया था, उन्हें भाजपा की सरकार बनने के बाद लागू किया जाएगा। साथ ही महिला समृद्धि योजना के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं को 2,500 रुपये दिए जाने की गारंटी दी है।"

उन्होंने कहा कि पांच रुपये में अटल कैंटीन की व्यवस्था की जाएगी। आयुष्मान भारत योजना लागू करेंगे। दिल्ली में सरकार बनने के बाद बुजुर्गों को पेंशन दी जाएगी।

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, "आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने महिलाओं के लिए 2,500 रुपये की घोषणा की है। हम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में लोगों को पैसा देते हैं और हम वह नहीं करते जो अरविंद केजरीवाल करते थे। केजरीवाल घोषणा करते थे। पंजाब में आज तक पैसा नहीं मिला। साल के 10 महीने में 500 रुपये में गैस सिलेंडर और दो सिलेंडर मुफ्त में मिलेगा।"

भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा, "केजरीवाल सिर्फ चुनाव के वक्त घोषनाएं करते हैं कि सरकार बनेगी तो हर महिला को एक हजार रुपये देंगे। फिर चुनाव नजदीक आया तो हर महीने 2,100 रुपये देना का वादा किया। लेकिन, पंजाब में आज तक तीन साल से महिलाओं को एक पैसा नहीं मिला है। भाजपा संकल्प के साथ जो वादा करती है उसे पूरा किया जाता है। यह पीएम मोदी की गारंटी है जो पूरी होती है।"

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता 'पत्थर की लकीर' होती है.. यह हमारे पीएम मोदी की प्रतिबद्धता है। भाजपा ने महाराष्ट्र में महिलाओं का सम्मान उनके खातों में जमा कर दिया है। मध्य प्रदेश और हरियाणा में हमने करके दिखाया है। भाजपा दिल्ली की महिलाओं का सपोर्ट जीतने वाली है। केजरीवाल ने दिल्ली-पंजाब के साथ छलावा किया। दिल्ली आप को हटाकर भाजपा को लाना चाहती है।

भाजपा के 'संकल्प पत्र' पर सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "आज जिस तरह से जे.पी. नड्डा ने तमाम घोषणाएं की हैं, उसमें समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है, जिनके लिए ये घोषणाएं जरूरी थीं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Jan 2025 7:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story