राजनीति: केजरीवाल जी 2025 आ गया, आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? राहुल गांधी

केजरीवाल जी 2025 आ गया, आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे?  राहुल गांधी
देश की राजधानी दिल्ली की सियासत में इन दिनों यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर काफी चर्चा हो रही है। यमुना को साफ करने के लिए दिल्ली की जनता से आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक और मौका मांग रहे हैं, जिसके बाद से कांग्रेस और भाजपा उन पर हमलावर हैं।

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली की सियासत में इन दिनों यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर काफी चर्चा हो रही है। यमुना को साफ करने के लिए दिल्ली की जनता से आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक और मौका मांग रहे हैं, जिसके बाद से कांग्रेस और भाजपा उन पर हमलावर हैं।

इसी बीच गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यमुना किनारे पहुंचकर लोगों से बात की और अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि अब तो 2025 आ गया, आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, "केजरीवाल जी, अब तो 2025 आ गया। आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? दिल्ली इंतजार कर रही है!"

इस पोस्ट के साथ राहुल गांधी ने एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में राहुल गांधी लोगों से चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पिछले चुनाव में केजरीवाल ने वादा किया था कि वह यमुना नदी में डुबकी लगाएंगे, लेकिन अब तक यह वादा अधूरा है। 2025 आ चुका है और इस ऐलान को पांच साल हो चुके हैं, लेकिन केजरीवाल ने यमुना की सफाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं।

राहुल गांधी ने वीडियो में यमुना में बढ़ते कचरे और प्रदूषण के बारे में बात करते हुए कहा कि यमुना के पानी में गंदगी बढ़ गई है और इसके लिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल ने यमुना की सफाई को केवल एक जुमला बना दिया है, जो जनता से वोट बटोरने का एक तरीका बनकर रह गया है।

राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों से बातचीत की, जिन्होंने बताया कि पहले बहुत लोग यमुना में स्नान करने आते थे, लेकिन अब पानी की गंदगी के कारण बहुत कम लोग यहां आते हैं। लोगों का कहना था कि अब यहां के पानी में नहाना बहुत खतरनाक हो गया है, क्योंकि यह गंदा और प्रदूषित हो चुका है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "हमें यमुना को सिर्फ एक जल निकाय के रूप में नहीं, एक जीवित प्राणी के रूप में देखना होगा। हमें उसकी इज्जत करनी होगी। जब सरकार ने यमुना को उसके हाल पर छोड़ दिया है तब हमें मिलकर उसकी स्थिति में बदलाव के लिए कदम बढ़ाना होगा।"

उन्होंने आम जनता से अपील की कि अगर उनके पास यमुना की सफाई के लिए कोई सुझाव हो, तो वह उन्हें भेजें। पोस्ट के साथ सुझाव भेजने के लिए राहुल गांधी ने एक लिंक भी शेयर किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Jan 2025 10:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story