अन्य खेल: खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025 टॉप पर मध्य प्रदेश, ओडिशा-केरल के साई एथलीट्स चमके

खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025 टॉप पर मध्य प्रदेश, ओडिशा-केरल के साई एथलीट्स चमके
मध्य प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए शनिवार को डल झील में संपन्न हुए पहले 'खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल' की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारतीय खेल प्राधिकरण के जाटपुर और अलपुझा सेंटर्स में ट्रेनिंग लेने वाले एथलीट्स के योगदान के चलते ओडिशा और केरल टॉप-3 स्थान में रहे।

श्रीनगर, 23 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए शनिवार को डल झील में संपन्न हुए पहले 'खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल' की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारतीय खेल प्राधिकरण के जाटपुर और अलपुझा सेंटर्स में ट्रेनिंग लेने वाले एथलीट्स के योगदान के चलते ओडिशा और केरल टॉप-3 स्थान में रहे।

मध्य प्रदेश ने दूसरे दिन दांव पर लगे कयाकिंग और कैनोइंग के सभी चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे। मध्य प्रदेश ने शनिवार को अंतिम दिन छह और गोल्ड जीतकर कुल 18 मेडल्स के साथ टीम चैंपियनशिप जीत ली। इसमें तीन सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज शामिल थे।

वाटर गेम्स में 24 गोल्ड पदक दांव पर थे। कयाकिंग और कैनोइंग में 14 और रोइंग में 10 गोल्ड पदक थे।

ओडिशा और केरल को जगतपुर और अलप्पुझा में साई ट्रेनिंग सेंटर्स से लाभ हुआ। सभी 21 खेलो इंडिया एथलीट्स नौकायन से थे, उन्होंने खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल में हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों ने 10 नौकायन स्पर्धाओं में दो गोल्ड, दो सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज जीते।

पांच साई सेंटर्स में ट्रेनिंग लेने वाले कयाकिंग और कैनोइस्ट का प्रदर्शन भी शानदार रहा। 47 साई एथलीटों ने पांच गोल्ड, सात सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज पदक जीते। जगतपुर तीन गोल्ड और पांच सिल्वर के साथ सर्वश्रेष्ठ रहा। ओडिशा की रस्मिता साहू दो गोल्ड पदक के साथ एक उत्कृष्ट एथलीट रहीं।

बतौर मेजबान जम्मू और कश्मीर का प्रदर्शन शानदार रहा। मोहसिन अली ने 1000 मीटर पुरुष कयाकिंग में खेलों का पहला गोल्ड जीता। डल झील स्थित नेहरू पार्क केंद्र में साई के कोच जुल्फकार अली भट के अधीन ट्रेनिंग ले रहे दो अन्य युवा खिलाड़ियों सज्जाद हुसैन और मुहम्मद हुसैन ने भी एक-एक मेडल अपने नाम किया। जम्मू-कश्मीर एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक कांस्य पदक के साथ सातवें स्थान पर रहा।

फाइनल के परिणाम:

कैनोइंग और कयाकिंग:

के1 स्लैलम (पुरुष): 1. हितेश केवट (मध्य प्रदेश) 01.13.07 सेकंड 2. अनक चौहान (गुजरात) 01.14.57 सेकंड 3. विकास राणा (मेघालय) 01:17.52 सेकंड।

सी1 स्लैलम (महिला): 1. पल्लवी जगताब (मध्यप्रदेश) 01.36.30 सेकंड 2. मनस्वी रायकवार (महाराष्ट्र) 01.37.44 सेकंड 3. रीना सेन (उत्तराखंड) 01.39.59 सेकंड।

सी1 स्लैलम (पुरुष): 1. ध्रुव राज धौलपुरिया (मध्यप्रदेश) 01.27.05 सेकंड 2. विशाल वर्मा (उत्तराखंड) 01.27.62 सेकंड 3. नगिदी राजेश (आंध्र प्रदेश) 01.31.54 सेकंड।

K1 कयाक स्लैलम (महिला): 1. शिखा चौहान (मध्य प्रदेश) 01.23.60 सेकंड 2. नगिदी गायत्री (आंध्र प्रदेश) 01.24.98 सेकंड 3. एलिजाबेथ विंसेंट (मेघालय) 01.28.95 सेकंड।

K4 500 मीटर स्प्रिंट (पुरुष): 1. बालमुरली एमजे, अश्विनकेश वीएस, एलन रेजी और आदर्श पी अनिल कुमार (केरल) 01.29.38 सेकंड 2. हर्षवर्द्धन सिंह शक्तावत, विशाल डांगी, यशु विश्वकर्मा और निशांत राणा (उत्तराखंड) 01.29.94 सेकंड 3. निंगथौजाम नगांगबा सिंह, लानथोइबा पोटशांगबम, कोन्जेंगबम नेल्सन सिंह और लाफ्राकपम सनातोम्बा सिंह (मणिपुर) 01.32.69 सेकंड।

सी2 500 मीटर स्प्रिंट (महिला): 1. रस्मिता साहू और अचोइबाम सनातोम्बी देवी (ओडिशा) 02.11.02 सेकंड 2. प्रगति शर्मा और दीपिका दीमर (एमपी) 02.13.07 सेकंड 3. सलाम चाओबा देवी और रामकन्या डांगी (उत्तराखंड) 02.14.96 सेकंड।

K4 500 मीटर स्प्रिंट (महिला): 1. बिद्या देवी ओइनम, श्रुति तानाजी चौगुले, लेइचोनबाम सोनिया देवी, कोन्सम याइफाटोम्बी देवी (ओडिशा) 01.50.89 सेकंड 2. स्वाति साहू, एशली एमके, करिश्मा सुरेश, पुखरंबमरोजी देवी (उत्तराखंड) 01.51.58 सेकंड 3. डैली बिश्नोई, नीलू वर्मा, रुक्मणी दांगी, मानवी जाट (मध्य प्रदेश) 01.52.38 सेकंड।

रोइंग:

कॉक्सलेस फोर्स (महिला, 1000 मीटर): 1. एंजेल मारिया राजू, विस्मया विपिन, त्रिस्ना अनिल कुमार, मीनाक्षी वीएस (केरल) 03.31.50 सेकंड 2. एस तमिल सेल्वी, रोज मास्टिका मेरिल, रोहिणी प्रिया, आर बागावथी (तमिलनाडु) 03.33.00 सेकंड 3. सोनाली स्वैन, अनुष्का पटेल, सोनालिका दास और अरुणप्रीत कौर (ओडिशा) 03:33.77 सेकंड।

कॉक्सलेस फोर्स (पुरुष, 1000 मीटर): 1. भोपाल सिंह, भूपेंद्र, कपिल, नितिन (दिल्ली) 02:55.66 सेकंड 2. श्मे, रोहित, सचिन, मोहित कुमार (हरियाणा) 02:58.10 सेकंड 3. बंटी सेंधव, हर्ष तोमर, अक्षय यादव, धीरज वर्मा (एमपी) 02:59.49 सेकंड।

कॉक्सलेस जोड़ी (पुरुष, 1000 मीटर): 1. विपुल सतीश घुर्डे और जसमेल सिंह (महाराष्ट्र) 03:12.13 सेकंड 2. हर्षप्रताप सिंह जाट और देवराज सिंह (एमपी) 03:15.04 सेकंड 3. नवदीप और हरदीप सिंह (तेलंगाना) 03:20.26 सेकंड।

लाइटवेट डबल स्कल (महिला, 1000 मीटर): 1. संतोष यादव और रुक्मिणी (मध्यप्रदेश) 03:34.26 सेकंड 2. स्वीटी और अंशिका भारती (ओडिशा) 03:38.43 3. रीना कुमारी और किरण देवी (मेघालय) 03:40.21 सेकंड।

सिंगल स्कल (पुरुष, 1000 मीटर): 1. अविराज (ओडिशा) 03.27.54 सेकंड 2. अर्जुन लाल जाट (दिल्ली) 03.28.68 सेकंड 3. अजय (झारखंड) 03.30.34 सेकंड।

डबल स्कल (महिला, 1000 मीटर): 1. अश्वनी कुमारन वीपी और अन्ना हेलन जोसेफ (केरल) 03:42.37 सेकंड 2. भाग्यश्री घुले और गुरशरणप्रीत सिंह कौर (ओडिशा) 03:43.200 सेकंड 3. वंशिका साहू और प्रियंका चहल (एमपी) 03:44.20 सेकंड।

डबल स्कल (पुरुष, 1000 मीटर): 1. भूपिंदर सिंह और पृथ्वी सिंह चीमा (पंजाब) 03.08.63 सेकंड 2. अर्पित सिंह और पंकज कुल्हारी (दिल्ली) 03.09.89 सेकंड 3. सूरज सिंह और राहुल चौधरी (उत्तराखंड) 03.10.30 सेकंड।

कॉक्सलेस जोड़ी (महिला): 1. मनीषा डांगी और जिज्ञासा रेगर (एमपी) 03.40.58 सेकंड 2. जसमीन कौर और जश्नप्रीत कौर (पंजाब) 03.44.45 सेकंड 3. श्रुथिमोल बीजू और अमला रोज (केरल) 03.56.22 सेकंड।

लाइटवेट डबल स्कल (पुरुष 1000 मीटर): 1. सुमित राठी और हरिनाथ यादव (उत्तर प्रदेश) 03.11.11 सेकंड 2. रमनपाल सिंह और जसपाल सिंह (चंडीगढ़) 03.12.41 सेकंड 3. सिनेश कुमार और विनीत थालोड (राजस्थान) 03.13.89 सेकंड।

सिंगल स्कल (महिला): 1. श्वेता ब्रह्मचारी (पश्चिम बंगाल) 04.00.86 सेकंड 2. अमनदीप कौर (पंजाब) 04.01.89 सेकंड 3. युमनाम चेंगलूलेम्बी देवी (मणिपुर) 04.02.61 सेकंड।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Aug 2025 7:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story