वैश्विक विदेशी पर्यटकों की संख्या में इस साल 3% से 5% की वृद्धि का अनुमान
बीजिंग, 20 नवंबर (आईएएनएस)। फिलहाल "2025 वर्ल्ड टूरिज्म अलायंस- श्यांगहू डायलॉग" का आयोजन पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत की राजधानी हांग्चोउ शहर में किया जा रहा है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन और कई देशों की पर्यटन उद्योग संस्थाओं तथा संबंधित देशों के पर्यटन विभाग भाग ले रहे हैं।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्विक पर्यटन के नए रुझानों पर ध्यान केंद्रित करना और "2024-2025 क्रॉस-बॉर्डर टूरिज्म कंजम्पशन ट्रेंड रिसर्च रिपोर्ट" जारी करना है, ताकि उद्योग के सतत विकास के लिए चीनी ज्ञान का योगदान दिया जा सके।
इस डायलॉग का विषय "गैर-सीमा सहअस्तित्व: टूरिज्म इंडस्ट्री की अनंत संभावनाओं की खोज" है, जो "जिम्मेदारी पूर्ण सह-अस्तित्व", "सीमा पार सह-निर्माण" और "तकनीकी साझाकरण" तीन मुख्य मुद्दों पर केंद्रित है। मुख्य भाषण और उच्च स्तरीय वार्ता जैसे रूपों के माध्यम से, पर्यटन उद्योग के सतत विकास पर चर्चा की जा रही है।
इस दौरान, वर्ल्ड टूरिज्म अलायंस ने "2024-2025 क्रॉस-बॉर्डर टूरिज्म कंजम्पशन ट्रेंड रिसर्च रिपोर्ट" जारी की। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में वैश्विक विदेशी पर्यटकों की संख्या में साल-दर-साल 3% से 5% की वृद्धि का अनुमान है। चीन ने आगमन पर वीजा मुक्ति नीति का विस्तार किया है, और वृद्ध पर्यटक समूहों में गहन यात्रा की प्रवृत्ति स्पष्ट है, साथ ही उनके ठहरने का समय लगातार बढ़ रहा है।
2025 की पहली छमाही में, 50 से 59 वर्ष और 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध पर्यटकों में, 4 से 7 दिनों तक ठहरने वालों का अनुपात क्रमशः 33% और 34% रहा, जबकि 7 दिनों से अधिक ठहरने वालों का अनुपात क्रमशः 20% और 27% रहा।
इसके अलावा, "खेल आयोजन पर्यटन" ने आगमन पर्यटन को गति दी है, 2025 हार्बिन एशियाई शीतकालीन खेलों जैसे बड़े खेल आयोजनों ने आगमन पर्यटन को स्पष्ट रूप से बढ़ावा दिया है। साथ ही "सांस्कृतिक अनुभव" पर्यटन एक नया लोकप्रिय विषय बन गया है, और चीनी सभ्यता का अनूठा आकर्षण आगमन पर्यटन बाजार के निरंतर गर्म होने की मुख्य प्रेरक शक्ति बन गया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   20 Nov 2025 5:35 PM IST












