राजनीति: चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर का चुनाव अब 30 जनवरी को होगा

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर का चुनाव अब 30 जनवरी को होगा
चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव की तारीख अब 30 जनवरी निर्धारित की गई है। डीसी निशांत यादव ने इस संबंध में मंगलवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया।

चंडीगढ़, 21 जनवरी (आईएएनएस)। चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव की तारीख अब 30 जनवरी निर्धारित की गई है। डीसी निशांत यादव ने इस संबंध में मंगलवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया।

बीते दिन, चंडीगढ़ हाई कोर्ट के फैसले के बाद अब नए सिरे से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत उम्मीदवारों के दोबारा नॉमिनेशन किए जाएंगे। इस चुनाव में प्रमुख दलों की ओर से अपनी पूरी ताकत झोंकने की संभावना है।

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में अभी तक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की ओर से मेयर कैंडिडेट का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, भाजपा ने मेयर पद के लिए हरप्रीत कौर बबला को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए बिमला दुबे और डिप्टी मेयर पद के लिए लखबीर सिंह बिल्लू के नाम तय किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। मेयर का पद आम आदमी पार्टी को तो वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर कांग्रेस प्रत्याशी है। आम आदमी पार्टी की छह महिला पार्षदों ने मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

चंडीगढ़ नगर निगम में 15 पार्षदों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Jan 2025 9:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story