हॉकी: भारत ने चौथी बार जीता हॉकी एशिया कप, फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराया

भारत ने चौथी बार जीता हॉकी एशिया कप, फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराया
बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में खेले गए हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम चैंपियन रही है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने कोरिया को 4-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने विश्व कप हॉकी का टिकट भी कटा लिया है।

राजगीर, 7 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में खेले गए हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम चैंपियन रही है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने कोरिया को 4-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने विश्व कप हॉकी का टिकट भी कटा लिया है।

भारतीय टीम के लिए दिलप्रीत सिंह ने दो जबकि सुखजीत सिंह और अमित रोहिदास ने एक-एक गोल किया।

भारत ने मैच के पहले ही मिनट में गोल कर दिया। हरमनप्रीत सिंह ने कोरियाई डिफेंडर को छकाते हुए सुखजीत को पास दिया। उन्होंने टॉप कॉर्नर को बैकहैंडर से टॉमहॉक मारा। उनके शॉट का कोरियाई गोलकीपर के पास जवाब नहीं था और गेंद गोल पोस्ट में समा गई।

पहले क्वार्टर की समाप्ति पर भारतीय टीम 1-0 से आगे रही। दूसरे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में भारत के लिए दिलप्रीत ने गोल दागा। पहले हाफ तक भारतीय टीम 2-0 से आगे रही।

दूसरे हाफ की शुरुआत में भारतीय टीम अटैक के साथ-साथ कोरियाई खिलाड़ियों को रोकने की रणनीति के तहत खेल रही थी। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति से ठीक पहले भारत ने तीसरा गोल दागा। गोल दिलप्रीत ने मारा था। भारत की बढ़त 3-0 की हो गई।

चौथे क्वार्टर में भारत के लिए चौथा गोल अमित रोहिदास ने किया। चौथे क्वार्टर के अंत में कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल किया गया। समय समाप्ति की घोषणा के साथ ही भारतीय टीम कोरिया पर 4-1 की जीत के साथ एशिया चैंपियन बन गई।

भारतीय हॉकी टीम 8 साल बाद एशिया कप चैंपियन बनी है। वहीं, चौथी बार हॉकी इंडिया ने इस खिताब पर कब्जा जमाया है। भारत ने सबसे पहले 2003 में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था, जब फाइनल में उन्होंने पाकिस्तान को 4-2 से हराया था। इसके बाद उन्होंने 2007 में चेन्नई में टूर्नामेंट जीता। भारत ने आखिरी बार 2017 में मनप्रीत सिंह की अगुवाई में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। पिछले संस्करण में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Sept 2025 10:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story