अंतरराष्ट्रीय: अंटार्कटिक में चीन के छांगछंग स्टेशन की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ

अंटार्कटिक में चीन के छांगछंग स्टेशन की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ
चीन के पहले अंटार्कटिक अनुसंधान स्टेशन की स्थापना 40 साल पहले हुई, जिसका नाम छांगछंग स्टेशन है। आजकल चीन 41वां अंटार्कटिक अभियान चला रहा है। छांगछंग स्टेशन में पारिस्थितिकी, वायुमंडल, अधिक-ऊंचाई भौतिकी, सर्वेक्षण व मानचित्रण और भूविज्ञान आदि में वैज्ञानिक अनुसंधान हो रहा है। इसके साथ छांगछंग स्टेशन पहली बार चीन के चोंगशान स्टेशन और छिनलिंग स्टेशन के साथ शीतकालीन मिशन चलाएगा।

बीजिंग, 20 फरवरी (आईएएनएस)। चीन के पहले अंटार्कटिक अनुसंधान स्टेशन की स्थापना 40 साल पहले हुई, जिसका नाम छांगछंग स्टेशन है। आजकल चीन 41वां अंटार्कटिक अभियान चला रहा है। छांगछंग स्टेशन में पारिस्थितिकी, वायुमंडल, अधिक-ऊंचाई भौतिकी, सर्वेक्षण व मानचित्रण और भूविज्ञान आदि में वैज्ञानिक अनुसंधान हो रहा है। इसके साथ छांगछंग स्टेशन पहली बार चीन के चोंगशान स्टेशन और छिनलिंग स्टेशन के साथ शीतकालीन मिशन चलाएगा।

बताया जाता है कि छांगछंग स्टेशन का उद्घाटन समारोह 20 फरवरी 1985 में हुआ था। स्टेशन की स्थापना चीन के ध्रुवीय अभियान की शुरुआत का द्योतक है। उसके बाद चीन औपचारिक रूप से अंटार्कटिक संधि का सलाहकार देश बना और उसे अंटार्कटिक शासन के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बोलने का अधिकार हासिल हुआ।

पिछले 40 साल में छांगछंग स्टेशन में वैज्ञानिक अनुसंधान कभी नहीं रुका। हाल के वर्षों में जैविक संसाधन और जैविक पर्यावरण में व्यापक उपलब्धियां मिलीं। इसके साथ स्थलाकृति और भू-आकृतियों से संबंधित बुनियादी सूचना पैरामीटर प्राप्त करने के लिए व्यापक तौर पर मानवरहित जहाज और ड्रोन भेजे गए।

अब तक चीन ने अंटार्कटिक में पांच अनुसंधान स्टेशनों की स्थापना की है। पांच स्टेशन एक साथ अंटार्कटिका को समझने, अंटार्कटिका की सुरक्षा करने और अंटार्कटिका का उपयोग करने का महत्वपूर्ण मिशन निभाते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Feb 2025 8:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story