अंतरराष्ट्रीय: केंद्र सरकार और शीत्सांग ने 47 करोड़ 30 लाख युआन का निवेश किया

केंद्र सरकार और शीत्सांग ने 47 करोड़ 30 लाख युआन का निवेश किया
शीत्सांग के संस्कृति और पर्यटन विभाग से मिली खबर के अनुसार, चीन की केंद्र सरकार और स्वायत्त प्रदेश ने शीत्सांग की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के विकास का समर्थन करने के लिए कुल 47 करोड़ 30 लाख युआन का निवेश किया है और 10 अमूर्त सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और उपयोग सुविधा परियोजनाएं बनाई हैं।

बीजिंग, 13 जून (आईएएनएस)। शीत्सांग के संस्कृति और पर्यटन विभाग से मिली खबर के अनुसार, चीन की केंद्र सरकार और स्वायत्त प्रदेश ने शीत्सांग की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के विकास का समर्थन करने के लिए कुल 47 करोड़ 30 लाख युआन का निवेश किया है और 10 अमूर्त सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और उपयोग सुविधा परियोजनाएं बनाई हैं।

अब तक स्वायत्त प्रदेश ने अपेक्षाकृत पूर्ण चार-स्तरीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची प्रणाली बनाई है, जिसमें विभिन्न स्तरों और प्रकारों की 2,760 प्रतिनिधि परियोजनाएं और 1,790 प्रतिनिधि उत्तराधिकारी शामिल हैं। इनमें से 106 परियोजनाएं और 117 लोग राष्ट्रीय सूची में शामिल हैं।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, शीत्सांग की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची प्रणाली में लगातार सुधार किया गया है, नीतियों और नियमों में धीरे-धीरे सुधार किया गया है और संरक्षण के तरीके तेजी से विविध हो गए हैं।

यह अनुमान लगाया गया है कि 15वीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत परियोजनाओं की संख्या 3,000 से अधिक हो जाएगी तथा 2,000 उत्तराधिकारी होंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Jun 2025 6:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story