क्रिकेट: बर्मिंघम टेस्ट शुभमन गिल का दूसरी पारी में भी शतक, भारत की बढ़त 484 रन की हुई

बर्मिंघम टेस्ट  शुभमन गिल का दूसरी पारी में भी शतक, भारत की बढ़त 484 रन की हुई
टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी मिलने और बल्लेबाजी क्रम में एक स्थान नीचे चौथे स्थान पर आते ही शुभमन गिल के खेलने का अंदाज ही बदल गया है। इंग्लैंड दौरे पर चार पारियों में गिल ने तीसरा शतक लगा दिया है। एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को दूसरे सेशन की समाप्ति तक भारत ने चार विकेट पर 304 रन बना लिए। गिल 100 रन पर नाबाद हैं।

एजबेस्टन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी मिलने और बल्लेबाजी क्रम में एक स्थान नीचे चौथे स्थान पर आते ही शुभमन गिल के खेलने का अंदाज ही बदल गया है। इंग्लैंड दौरे पर चार पारियों में गिल ने तीसरा शतक लगा दिया है। एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को दूसरे सेशन की समाप्ति तक भारत ने चार विकेट पर 304 रन बना लिए। गिल 100 रन पर नाबाद हैं।

पहले टेस्ट में उपकप्तान ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक लगाया था। वही, काम एजबेस्टन में गिल ने कर दिया है। पहली पारी में यादगार 269 रन की पारी खेलने वाले गिल दूसरी पारी में 100 रन बना चुके हैं। गिल का यह आठवां टेस्ट शतक है। वह 130 गेंद पर नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 100 रन पर नाबाद हैं।

शुभमन गिल ने ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। पंत ने भी विस्फोटक अर्धशतक लगाया। बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 58 गेंद पर तीन छक्के और आठ चौके लगाते हुए 65 रन बनाए। पंत ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से भारतीय पारी को गति दी।

क्रीज पर गिल और जडेजा हैं। जडेजा 68 गेंद पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 68 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत का स्कोर चार विकेट पर 304 रन है।

भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे। इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 407 रन पर सिमट गई थी। इस तरह पहली पारी के आधार पर मिले 180 रन की बढ़त से टीम इंडिया की कुल बढ़त 484 रन की हो गई है। देखना होगा भारतीय टीम इंग्लैंड को जीत के लिए कितने रन का लक्ष्य देती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 July 2025 8:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story