दो सप्ताह के बाद चंडीगढ़ में खिली धूप, न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस

चंडीगढ़, 17 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में दो सप्ताह से अधिक समय तक सुबह में कोहरा छाए रहने के बाद बुधवार को धूप खिली, हालांकि न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हालांकि, पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, दोनों राज्यों में घने कोहरे के साथ शीत लहर जारी रहेगी।
चंडीगढ़ में मंगलवार को सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई। 2.7 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ यह 2018 के बाद से सबसे ठंडा दिन रहा।
''कल के तुलना में आज पंजाब में औसत तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, राज्य में यह सामान्य से शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे है।''
पंजाब का सबसे कम तापमान एसबीएस नगर जिले के बल्लोवाल सौंखरी में शून्य डिग्री पर रहा।
हरियाणा में एक दिन पहले की तुलना में बुधवार को औसत तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, यह अभी भी सामान्य से शून्य से 1.8 डिग्री नीचे है।
प्रदेश में सबसे कम तापमान करनाल में 3.4 डिग्री दर्ज किया गया।
--आईएएनएस
पीके/एसकेपी
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   17 Jan 2024 12:44 PM IST












