ईरानी कप अथर्व तायडे का नाबाद शतक, पहले दिन विदर्भ ने 5 विकेट पर 280 रन बनाए

ईरानी कप अथर्व तायडे का नाबाद शतक, पहले दिन विदर्भ ने 5 विकेट पर 280 रन बनाए
विदर्भ और रेस्ट ऑफ इंडिया टीम के बीच विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन, नागपुर में ईरानी कप का मुकाबला खेला जा रहा है। विदर्भ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन की समाप्ति तक अथर्व तायडे के नाबाद शतक की बदौलत 5 विकेट पर 280 रन बनाए।

नागपुर, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदर्भ और रेस्ट ऑफ इंडिया टीम के बीच विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन, नागपुर में ईरानी कप का मुकाबला खेला जा रहा है। विदर्भ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन की समाप्ति तक अथर्व तायडे के नाबाद शतक की बदौलत 5 विकेट पर 280 रन बनाए।

मैच का पहला दिन विदर्भ के सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे के नाम रहा। पारी की शुरुआत करने उतरे तायडे ने 240 गेंद पर नाबाद 118 रन बनाए हैं। इस पारी में वे 12 चौके और 1 छक्का लगा चुके हैं। वह क्रीज पर मजबूती से जमे हुए हैं। दूसरे दिन जब खेल शुरू होगा, तो विदर्भ उम्मीद करेगी कि वह अपने शतक को और बड़ी पारी में बदलें।

अथर्व तायडे को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे यश राठौड़ से सहयोग मिला। राठौड़ ने 91 रन की बेहतरीन पारी खेली। वह शतक से चूक गए लेकिन उनकी पारी ने विदर्भ को मजबूती दी। यश ने 153 गेंद पर 1 छक्का और 6 चौके की मदद से 91 रन बनाए। चौथे विकेट के लिए अथर्व के साथ उन्होंने 184 रन की साझेदारी की।

अमन मोखाडे 19 , ध्रुव शौरी 18 , दानिश मालेवार 0 , अक्षय वाडकर 5 रन बनाकर आउट हुए। यश ठाकुर 4 रन बनाकर क्रीज पर तायडे के साथ मौजूद हैं।

रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से आकाशदीप ने शानदार गेंदबाजी की। आकाश ने 14 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए। मानव सुथार ने 23 ओवर में 64 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। अंशुल कांबोज, गुरनुर बराड़, सारांश जैन को विकेट नहीं मिला।

दूसरे दिन जब खेल शुरू होगा तो विदर्भ की कोशिश ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की होगी। वहीं, रेस्ट ऑफ इंडिया जल्द से जल्द विदर्भ को समेटने की कोशिश करेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Oct 2025 5:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story