अपराध: दिल्ली सिग्नेचर ब्रिज से 55 वर्षीय महिला ने यमुना में लगाई छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी

दिल्ली  सिग्नेचर ब्रिज से 55 वर्षीय महिला ने यमुना में लगाई छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी
दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर एक दुखद घटना सामने आई, जहां 55 वर्षीय महिला मेनका ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। दिल्ली पुलिस, पूर्वी दिल्ली बोट क्लब और गोताखोरों की टीम ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अभी तक महिला का कोई पता नहीं लगा है।

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर एक दुखद घटना सामने आई, जहां 55 वर्षीय महिला मेनका ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। दिल्ली पुलिस, पूर्वी दिल्ली बोट क्लब और गोताखोरों की टीम ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अभी तक महिला का कोई पता नहीं लगा है।

जानकारी सामने आई है कि मेनका अपने बेटे राघव के साथ बुधवार सुबह सिग्नेचर ब्रिज पर घूमने आई थी। परिवार दक्षिण दिल्ली का निवासी है। बेटे राघव के अनुसार, उनकी मां को घूमना-फिरना पसंद था और वह पहले भी सिग्नेचर ब्रिज पर कई बार आ चुकी थीं। हाल ही में मेनका मुंबई से घूमकर लौटी थीं।

बताया जा रहा है कि कुछ पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके कारण मेनका डिप्रेशन में थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक तनाव के चलते मेनका ने यमुना नदी में छलांग लगाई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, पूर्वी दिल्ली बोट क्लब और गोताखोरों की टीमें मौके पर पहुंचीं। गोताखोर नावों के जरिए यमुना नदी में मेनका की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

दिल्ली दमकल विभाग ने कहा कि सुबह 6:30 बजे दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग को सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला की तलाश कर रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

यह पहली बार नहीं है जब सिग्नेचर ब्रिज से आत्महत्या का मामला सामने आया है। पहले भी इस स्थान से कई लोग यमुना नदी में छलांग लगा चुके हैं। हर बार मांग उठती है कि ब्रिज के दोनों ओर ऊंची दीवारें या लोहे की मजबूत जाली लगाई जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। हालांकि, अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बता दें कि यह पुल उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद को राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पूर्वी हिस्सों से जोड़ता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Sept 2025 11:19 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story