राष्ट्रीय: मणिपुर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर हमले के मामले में अरम्बाई टेंगोल के 6 सदस्य गिरफ्तार

मणिपुर  वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर हमले के मामले में अरम्बाई टेंगोल के 6 सदस्य गिरफ्तार
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में 9 जून को हुई घटना के सिलसिले में छह और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपी मैतेई समुदाय से जुड़े संगठन 'अरम्बाई टेंगोल' के सदस्य हैं। मणिपुर पुलिस ने बुधवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

इंफाल, 9 जुलाई (आईएएनएस)। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में 9 जून को हुई घटना के सिलसिले में छह और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपी मैतेई समुदाय से जुड़े संगठन 'अरम्बाई टेंगोल' के सदस्य हैं। मणिपुर पुलिस ने बुधवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

पुलिस ने बताया कि बिष्णुपुर जिले में 9 जून को 'बंद' के दौरान एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एक पुलिसकर्मी पर हमला किया गया था। हमले में कथित तौर पर मैतेई संगठन 'अरम्बाई टेंगोल' के कई सदस्य शामिल थे। मणिपुर पुलिस ने बुधवार को पुष्टि की कि ये गिरफ्तारियां मंगलवार को हुईं। 18 से 26 वर्ष की आयु के 'अरम्बाई टेंगोल' सदस्यों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

मणिपुर पुलिस ने आरोपियों की फोटो साझा करते हुए उनकी पहचान बताई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा गया, "9 जून को पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी पर हुए हमले की घटना के सिलसिले में 'अरम्बाई टेंगोल' के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में 26 वर्षीय सनाहल सिंह उर्फ ​​सना, 20 वर्षीय ऋषिकांत सिंह, 18 वर्षीय प्रेमचंद उर्फ ​​कंदरंग, 23 वर्षीय नोंग्दंबा सिंह, 28 वर्षीय रबीचंद्र उर्फ ​​रबी और 22 वर्षीय जसवंत सिंह शामिल हैं। तीन आरोपी इम्फाल के गोविंदग्राम अवांग लेइकाई के हैं, एक आरोपी बिष्णुपुर के तेराखोंगसांगबी और दूसरा लौरेम्बम मानिंग लेइकाई का रहने वाला है। एक अन्य आरोपी रबीचंद्र उर्फ ​​रबी पश्चिमी इम्फाल के कांगमोंग मैसनाम लेइकाई का रहने वाला है।

दूसरी ओर, मणिपुर पुलिस और सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के भी 6 सक्रिय कैडरों को बिष्णुपुर और इंफाल वेस्ट जिलों से गिरफ्तार किया। इन कैडरों में लैतोंजम रामकंता मैतेई उर्फ बोथे भी शामिल हैं, जो कि संगठन का एरिया कमांडर है। उसके अधीन 15 से अधिक कैडर काम कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि शेष कैडरों की तलाश के लिए सघन तलाशी अभियान जारी है।

पुलिस के मुताबिक, बिष्णुपुर में गिरफ्तार किए गए दो कैडर संगठन के लिए नंबोल क्षेत्र में आम जनता और व्यापारियों से अवैध वसूली करके फंड जुटाने का काम कर रहे थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 July 2025 4:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story