मनोरंजन: नील नितिन मुकेश ने बेटी नुरवी के 7वें जन्मदिन पर लिखा दिल छूने वाला संदेश

अभिनेता नील नितिन मुकेश अपनी लाडली बेटी नुरवी का शनिवार 7वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दी।

मुंबई, 20 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता नील नितिन मुकेश अपनी लाडली बेटी नुरवी का शनिवार 7वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दी।

नील ने इंस्टाग्राम पर नुरवी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मेरी जिंदगी। इस दुनिया में मैं तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार करता हूं मेरी प्यारी बेटी नुरवी। मेरी जान, आपको 7वां जन्मदिन मुबारक हो। आगे आने वाला समय तुम्हारे लिए सबसे बेहतरीन हो। भगवान तुम्हें ढेर सारी खुशियां दे।"

पोस्ट की गई कुछ तस्वीरों में नुरवी अपने पिता नील के साथ नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में नुरवी पीछे की ओर देखते हुए पोज दे रही है। वहीं, दूसरी में वह नील की पासपोर्ट साइज तस्वीर लिए हुए हैं, तीसरी में नील और नुरवी गाड़ी में बैठे सो रहे हैं। बाकी तस्वीरें भी नुरवी के बचपन की हैं।

बता दें कि रुक्मणि और नील फरवरी 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी। वहीं, 20 सितंबर 2018 को कैंडी हॉस्पिटल में रुक्मणि ने बेटी को जन्म दिया था। वहीं, इससे पहले अभिनेता ने यह घोषणा की थी कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं।

दोनों ने बेटी का नाम नुरवी रखा था क्योंकि नुरवी नाम में नील नितिन मुकेश और उनकी पत्नी रुक्मणी के नामों के अक्षर हैं। इस नाम का मतलब सुगन्धित फूल होता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता की हालिया रिलीज फिल्म एक चतुर नार है, जिसे उमेश शुक्ला ने निर्देशित किया और कहानी हिमांशु त्रिपाठी ने लिखी है। यह एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। इसमें दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म की कहानी एक छोटे शहर में रहने वाली होनहार लड़की की है। वह बहुत ही महत्वाकांक्षी और चालाक है। एक दिन उसके हाथ बड़े शख्स का प्राइवेट वीडियो आ जाता है। वह फिर उसे आगे बढ़ने की सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करने लगती है।

नील नितिन मुकेश बॉलीवुड में 18 साल से भी ज्यादा समय से सक्रिय हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने 'जॉनी गद्दार', 'न्यूयॉर्क', और 'जेल' जैसी फिल्मों में काम किया है। वह मशहूर सिंगर नितिन मुकेश के बेटे और गायक मुकेश के पोते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Sept 2025 1:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story