अंतरराष्ट्रीय: चीन में पंजीकृत अंगदान स्वयंसेवकों की कुल संख्या 70.5 लाख से अधिक

चीन में पंजीकृत अंगदान स्वयंसेवकों की कुल संख्या 70.5 लाख से अधिक
"जीवन, आशा - 2025 राष्ट्रीय मानव अंग दान स्मरणोत्सव और संवर्धन समारोह" चीन के शेनयांग के पश्चिमी उपनगरों में वोलोंग कब्रिस्तान और चीन चिकित्सा विश्वविद्यालय के हेफिंग परिसर के सभागार में आयोजित किया गया।

बीजिंग, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। "जीवन, आशा - 2025 राष्ट्रीय मानव अंग दान स्मरणोत्सव और संवर्धन समारोह" चीन के शेनयांग के पश्चिमी उपनगरों में वोलोंग कब्रिस्तान और चीन चिकित्सा विश्वविद्यालय के हेफिंग परिसर के सभागार में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम से पता चला कि अब तक चीन में स्वैच्छिक अंगदान पंजीकरण करने वाले लोगों की कुल संख्या 70.5 लाख से अधिक हो गई है। नागरिकों की मृत्यु के बाद 58 हजार से अधिक अंगदान, 63 हजार से अधिक शरीरदान और 1.1 लाख से अधिक कॉर्निया दान हुआ है, जिससे अंग विफलता वाले 1.7 लाख से अधिक रोगियों की जान बचाई गई है और 1 लाख से अधिक लोगों को रोशनी मिली है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, देश भर में मानव अंग दाताओं के लिए 280 से अधिक स्मारक स्थल बनाए गए हैं। हर साल छिंगमिंग महोत्सव के दौरान, स्थानीय रेड क्रॉस सोसाइटियां एक सामाजिक माहौल बनाने के लिए विभिन्न स्मारक गतिविधियों का आयोजन करती हैं, जिसमें दान को गौरवशाली माना जाता है और अधिक लोगों से इस महान प्रेम और समर्पण के कार्य में भाग लेने का आह्वान किया जाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2025 7:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story