राजनीति: झारखंड में रेलवे के विकास के लिए 7,302 करोड़ मंजूर, 57 अमृत स्टेशन का भी तोहफा

झारखंड में रेलवे के विकास के लिए 7,302 करोड़ मंजूर, 57 अमृत स्टेशन का भी तोहफा
झारखंड में रेलवे की संरचनाओं के विकास के लिए आम बजट में 7,302 करोड़ की राशि मंजूर की गई है। इनमें से 1,147 करोड़ रुपए रांची, हटिया और टाटानगर रेलवे स्टेशनों के री-डेवलपमेंट पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा राज्य के कुल 57 रेलवे स्टेशन अमृत स्टेशनों के रूप में विकसित किए जाएंगे।

रांची, 3 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड में रेलवे की संरचनाओं के विकास के लिए आम बजट में 7,302 करोड़ की राशि मंजूर की गई है। इनमें से 1,147 करोड़ रुपए रांची, हटिया और टाटानगर रेलवे स्टेशनों के री-डेवलपमेंट पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा राज्य के कुल 57 रेलवे स्टेशन अमृत स्टेशनों के रूप में विकसित किए जाएंगे।

यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए झारखंड के पत्रकारों के साथ संवाद के दौरान दी।

उन्होंने कहा कि झारखंड में रेलवे के विकास एवं विस्तार की योजनाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने कितनी अहमियत दी है, इसका पता आवंटित राशि के आकार से चल जाता है। वर्ष 2009 से 2014 के बीच झारखंड में रेल की विभिन्न परियोजनाओं के लिए मात्र 457 करोड़ की राशि दी गई थी, जबकि हमारी सरकार ने केवल वर्ष 2025-26 में इसकी तुलना में करीब 16 गुणा राशि मंजूर की है। राज्य में 56,694 करोड़ की लागत से 34 परियोजनाओं में नए रेल ट्रैक बिछाने का काम पहले से चल रहा है।

रेल मंत्री की ओर से दिए गए आंकड़े के अनुसार, रांची रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट पर 444 करोड़ खर्च होंगे। इसी तरह हटिया स्टेशन के लिए 355 करोड़ और टाटानगर स्टेशन के लिए 348 करोड़ रुपए खर्च होंगे। टाटानगर से वाराणसी और टाटानगर से बिलासपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की घोषणा की गई है। कांड्रा-नामकुम रेल लाइन के दोहरीकरण, इलू-सिल्ली लाइन और टाटा-बदामपहाड़ रेल मार्ग के निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किए जाएंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और विकास को गति मिलेगी।

झारखंड में जिन 57 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा, उनमें बालसिरिंग, बानो, बड़ा जामदा, बरकाकाना, बासुकीनाथ, भागा, बोकारो स्टील सिटी, चाईबासा, चक्रधरपुर, चांडिल, चंद्रपुरा, डालटनगंज, डंगुआपोसी, देवघर, धनबाद, दुमका, गम्हरिया, गंगाघाट, गढ़वा रोड, गढ़वा टाउन, घाटशिला, गिरिडीह, गोड्डा, गोविंदपुर रोड, हैदर नगर, हटिया, हजारीबाग रोड, जामताड़ा, जपला, जसीडीह, कतरासगढ़, कोडरमा, कुमारडुबी, लातेहार, लोहरदगा, मधुपुर, मनोहरपुर, मोहम्मदगंज, मुरी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो, नगर ऊंटारी, नामकुम, ओरगा, पाकुड़, पारसनाथ, पिस्का, राजखरसावां, राजमहल, रामगढ़ कैंट, साहिबगंज, शंकरपुर, सिल्ली, सिन्नी, टाटानगर, टाटीसिलवे और विद्यासागर स्टेशन शामिल हैं।

--आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Feb 2025 8:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story