राजनीति: कांग्रेस के 75 सालों में किए गए कामों को बताएं राहुल गांधी दिलीप जायसवाल

कांग्रेस के 75 सालों में किए गए कामों को बताएं राहुल गांधी  दिलीप जायसवाल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तंज किया और कहा कि 'मेक इन इंडिया नहीं, असेंबल इंडिया कहिए।' इस पर भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के 75 सालों में किए गए काम को बताएं।

पटना, 21 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तंज किया और कहा कि 'मेक इन इंडिया नहीं, असेंबल इंडिया कहिए।' इस पर भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के 75 सालों में किए गए काम को बताएं।

भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने 75 सालों में क्या किया, वह अपनी बातें बताएं। प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल के कार्यकाल में किए गए विकास के कामों को देश की जनता और पूरी दुनिया जानती है। इसलिए इंसान को अपने काम के बारे में बताना चाहिए। कांग्रेस के शासन में किस तरह का घोटाला और भ्रष्टाचार होता था, यह देश की जनता जानती है।

उन्होंने कहा कि आज डीबीटी के माध्यम से गरीबों का पैसा उनके बैंक खाते में जाता है। राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी ने यह सवाल खड़ा किया था कि जब हम 100 रुपए भेजते हैं तो गरीबों के खाते में मात्र 15 रुपए पहुंचते हैं। आज जो 100 रुपए भेजे जाते हैं तो डीबीटी के माध्‍यम से 100 का 100 खाताधारक के खाते में पहुंचता है, यह है नया भारत।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के अस्‍वस्‍थ होने के चलते बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की सलाह दी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार विकास कर रहा है। प्रदेश आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में नीतीश कुमार का विकास मॉडल मील का पत्थर साबित होगा और बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 243 विधानसभा सीटों के विस्‍तारक का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। भाजपा में विस्‍तार योजना बहुत पहले से चली आ रही है। विस्‍तारक पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता होते हैं। ये कार्यकर्ता बूथ स्‍तर तक जाकर सशक्‍तीकरण करते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 July 2025 8:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story