राजनीति: बिहार की 80 प्रतिशत ग्रामीण महिलाएं सैनिटरी पैड के बजाय कपड़े का इस्तेमाल करने को मजबूर अलका लांबा

नई दिल्ली,18 जून(आईएएनएस)। प्रियदर्शिनी उड़ान परियोजना पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान महिलाओं का न्याय एक अहम मुद्दा था। हमने महिलाओं के लिए आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक न्याय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार की 80 प्रतिशत ग्रामीण महिलाएं सैनिटरी पैड के बजाय कपड़े का उपयोग करने के लिए मजबूर हैं।
प्रियदर्शिनी उड़ान परियोजना पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा, "भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान महिलाओं का न्याय एक अहम मुद्दा था। हमने महिलाओं के लिए आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक न्याय पर चर्चा की। जब हमने बिहार में आर्थिक और सामाजिक न्याय पर केंद्रित एक सर्वेक्षण किया, तो हमने पाया कि इस आधुनिक युग में भी बिहार की 80 प्रतिशत ग्रामीण महिलाएं अभी भी सैनिटरी पैड के बजाय कपड़े का उपयोग करने के लिए मजबूर हैं। उनकी सैनिटरी पैड तक पहुंच नहीं है, और इसके लिए बेरोजगारी, मुद्रास्फीति और गरीबी को कारण बताया गया है। हमने इस परियोजना को शुरू करने का फैसला किया।''
उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया, पटना उच्च न्यायालय ने सरकार को 40,000 स्कूलों में सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था, लेकिन सरकार ने जवाब दिया कि वे केवल 350 स्कूलों को ही कवर करेंगे। जब हमने उन स्कूलों का दौरा किया, तो पाया कि वहां भी सैनिटरी पैड वितरित नहीं किए जा रहे थे।
उन्होंने बिहार सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि दावा किया कि सैनिटरी पैड के लिए प्रति वर्ष 300 रुपये आवंटित किए जाते हैं, लेकिन लड़कियों को वह भी नहीं मिल रहा है। इन चुनौतियों का जवाब देने के लिए महिला कांग्रेस ने 'प्रियदर्शिनी उड़ान परियोजना' शुरू की। इस पहल के तहत, दिल्ली में एक और बिहार में दो सैनिटरी पैड मशीनें स्थापित की गई हैं।
उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर महिला कांग्रेस ने बिहार में 25,000 जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित करने का निर्णय लिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता के दावे पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को ट्रंप के ट्वीट को कोट करते हुए यह कहना चाहिए कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आप झूठ बोल रहे हैं, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है, लेकिन आप ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' हमारी सेना की वजह से कामयाब हुआ, सेना ने पाकिस्तान और पीओके के अंदर घुसकर नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। हम सेना को सलाम करते हैं, सरकार ने अमेरिका के दबाव में सीजफायर करके धोखा किया है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 Jun 2025 8:23 PM IST