महिला विश्व कप ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 89 रन से हराया

इंदौर, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने महिला विश्व कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी जीत के साथ की है। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 327 रन का लक्ष्य दिया था। न्यूजीलैंड 237 रन पर सिमट गई और 89 रन से मैच हार गई।
ऑस्ट्रेलिया से मिले 327 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 43.2 ओवर में 237 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान सोफी डिवाइन एकमात्र बल्लेबाज रहीं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया। डिवाइन ने 112 गेंद पर 3 छक्के और 12 चौके लगाते हुए 112 रन की पारी खेली। उन्हें दूसरे किसी भी बल्लेबाज का सहयोग नहीं मिला।
ऑस्ट्रेलिया के लिए सोफी मोलिन्यूक्स और एनाबेल सदरलैंड ने 3-3 विकेट लिए। अलाना किंग ने 2 विकेट लिए।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और 49.3 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 326 रन बनाए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी एशले गार्डनर ने 77 गेंद पर शतक लगाया था। गार्डनर ने 83 गेंद पर 1 छक्का और 16 चौके लगाते हुए 115 रन की पारी खेली थी। फोएबे लिचफिल्ड ने 31 गेंद पर 2 छक्के और 6 चौके की मदद से 45 रन, किम गार्थ ने 37 गेंद पर 38, एल्सी पेरी ने 31 गेंद पर 33 रन और ताहिला मैक्ग्राथ ने 34 गेंद पर 26 रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड की तरफ से ली तहुहु सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 8 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा जेस केर ने 8.3 ओवर में 59 रन देकर 3, अमिलिया केर ने 10 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्री इलिंग ने 9 ओवर में 75 रन देकर 2 विकेट लिए। इलिंग सबसे महंगी गेंदबाज रहीं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   1 Oct 2025 11:01 PM IST