राजनीति: 100 दिन में दिल्ली बदलती हुई दिखाई देगी पंकज कुमार सिंह

100 दिन में दिल्ली बदलती हुई दिखाई देगी  पंकज कुमार सिंह
दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जो दिल्ली के लोगों से वादे किए वह पूरे जरूर होंगे। उन्होंने कहा है कि 100 दिन में दिल्ली बदलती हुई नजर आएगी। स्वास्थ्य मंत्री रविवार को विकासपुरी में थे। यहां उन्होंने मंदिर शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया।

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जो दिल्ली के लोगों से वादे किए वह पूरे जरूर होंगे। उन्होंने कहा है कि 100 दिन में दिल्ली बदलती हुई नजर आएगी। स्वास्थ्य मंत्री रविवार को विकासपुरी में थे। यहां उन्होंने मंदिर शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया।

दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज कुमार सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "आज मां सर्वेश्वरी की असीम अनुकंपा से कर्म भूमि शक्ति मंच द्वारा निर्मांणाधीन मां दुर्गा के इस मंदिर का कार्य मेरी स्व. माताजी सीता सिंह की प्रेरणा से स्व. बाबू राज मोहन सिंह (पूर्व अतिरिक्त आयुक्त, दिल्ली) के सुपुत्र बाबू मनोज कुमार सिंह (अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय, भारत) के सहयोग से संपन्न किया जा रहा है। इस मंदिर की शिलापट स्थापना करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। मां दुर्गा की कृपा से यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि समाज में शांति और समृद्धि का भी मार्गदर्शन करेगा।"

दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज कुमार सिंह ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि मंदिर बन रहा है तो मन को बहुत सुकून मिल रहा है। क्योंकि, यह हम सभी का सपना था।

दिल्ली सरकार के बजट पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लोगों से जो वादे किए थे, वह पूरे जरूर होंगे। दूसरी और दिल्ली 100 दिन में बदलने वाली है। दिल्ली के लोग राजधानी को बदलते हुए दिखाई देंगे।

बता दें कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस लगातार भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रही है। दोनों पार्टी भाजपा को उन वादों की याद दिला रहे हैं जो दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजप के शीर्ष नेतृत्व द्वारा किया गया था। इसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा भी शामिल है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 March 2025 7:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story