रामायण देखकर रो पड़े अनुपम खेर, बोले- 100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी है

रामायण देखकर रो पड़े अनुपम खेर, बोले- 100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी है
निर्देशन नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों की ओर से वाहवाही बटोरने रही है। इसी कड़ी में अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म की जमकर सराहना की।

मुंबई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। निर्देशन नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों की ओर से वाहवाही बटोरने रही है। इसी कड़ी में अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म की जमकर सराहना की।

अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म देखते समय उनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे और स्टॉकहोम में फिल्म को मिल रही प्रशंसा से उन्हें गर्व भी महसूस हो रहा था।

शेयर किए गए वीडियो में अभिनेता कहते हैं, "मैं अभी फिल्म 'रामायण' देखकर आया हूं और क्या कमाल की फिल्म है, ऐसा लगता है कि इस पर प्रभु श्री रामचंद्र जी का हाथ था। मुझे लगता है कि 100 साल से भी ज्यादा समय बाद इकलौती बेहतरीन फिल्म अब रिलीज हुई है। आमतौर पर मेरे पास अपनी बात कहने के लिए शब्दों की कमी नहीं होती है, लेकिन आज मेरे पास अपने भावों को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं।"

अनुपम खेर ने बताया कि स्टॉकहोम में फिल्म को देखने के लिए कई युवा भी मौजूद थे, जो फिल्म की प्रशंसा कर रहे थे। उन्होंने कहा, "वहां के युवा बच्चे भी फिल्म देखने के लिए आए थे और फिल्म देखने के बाद जब वे तारीफ कर रहे थे, तो मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा था। क्योंकि यह हमारे देश की फिल्म है, हमारी संस्कृति की विरासत है। फिल्म की पूरी टीम ने कमाल का काम किया है।"

उन्होंने आगे कहा, "रणबीर कपूर ने कमाल का काम किया है, एक अभिनेता के तौर पर उनकी यह खूबसूरती है कि उन्होंने बहुत सलीके से काम किया है। उनका यह किरदार सालों तक याद किया जाएगा। पहले अरुण गोविल ने प्रभु श्रीराम का किरदार निभाया था और रणबीर, तुमने उस सोच को तोड़ दिया। उस रामायण के जादू को बरकरार रखते हुए तुमने कुछ ऐसा बना दिया है, जो सच में कमाल है। यश, आपने तो कमाल कर दिया है। 3 घंटे लगातार दर्शकों को बांधकर रखना, फोकस, एनर्जी और ताकत को खोए बिना, बड़ी बात है। मुझे साई पल्लवी भी मां सीता के रोल में पसंद आईं। सीता का रोल मुश्किल है, क्योंकि वे सिर्फ सरल और सुंदर ही नहीं हैं बल्कि महान नारी, एक योद्धा, त्याग करने वाली और अपने पति की शक्ति हैं।"

अभिनेता ने बताया कि फिल्म में जटायु के किरदार को अपनी आवाज दी है। उन्होंने कहा, "जटायु की लड़ाई देखकर मैं बहुत खुश हुआ। ये फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट सीन है, मुझे अपनी डबिंग और फिल्म के नैरेशन से भी बहुत खुशी हुई। आखिरी सीन भी बहुत अच्छा था, उसमें सनी देओल जी की हल्की-सी झलक भगवान हनुमान के अवतार में देखने को मिली।"

अभिनेता ने बताया कि वह कहीं भी जाते हैं, तो अपने साथ भगवान की तस्वीर लेकर जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म देखते वक्त उनकी आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे।

अभिनेता ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "स्टॉकहोम में करीब पांच सौ लोगों से भरे हुए हॉल में रामायण देखकर अभी लौटा हूं। मेरा दिल खुशी से भरा हुआ है, मैं बहुत खुश हूं और मुझे गर्व है कि हमारे भारत में इतनी शानदार फिल्म बनी है। ये मेरे लिए गर्व की बात है कि जटायु के किरदार और फिल्म की शुरुआत में नैरेशन के जरिए मैं भी इस फिल्म का हिस्सा हूं। मेरे लिए ये भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है और देखने में ये अब तक की सबसे शानदार फिल्म है।"

अनुपम ने बताया कि पूरे सिनेमाघर में जय श्रीराम के उद्घोष लगाए जा रहे थे। उन्होंने लिखा, "सच में, मैंने ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा। जब फिल्म खत्म हुई तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। लोग 'जय श्री राम' बोल रहे थे। स्टॉकहोम में बैठकर वो जोश और वो भावना महसूस करना अपने आप में एक यादगार अनुभव था। इस साढ़े सात मिनट के वीडियो में मैं वही अनुभव आपसे शेयर कर रहा हूं। इसे मेरा रिव्यू मत कहिए, इसे दिल से निकली तारीफ कहिए! मुझे जो महसूस हुआ, वही मैंने कहा है। बाकी आप खुद सुन लीजिए। इस फिल्म से जुड़े हर कलाकार, हर टेक्नीशियन और पूरी टीम को दिल से बधाई! आपने हमें गर्व महसूस करने का शानदार मौका दिया है। जय श्री राम। जय हिंद।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story