14 मार्च का पंचांग चैत्र कृष्ण की दशमी तिथि, जानें शनिवार का शुभ-अशुभ समय

14 मार्च का पंचांग  चैत्र कृष्ण की दशमी तिथि, जानें शनिवार का शुभ-अशुभ समय
सनातन धर्म में पंचांग का बहुत महत्व है। यह रोजाना के शुभ और अशुभ समय, तिथि, नक्षत्र, योग और मुहूर्त की सटीक जानकारी देता है। दृक पंचांग के अनुसार, 14 मार्च शनिवार को चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है।

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पंचांग का बहुत महत्व है। यह रोजाना के शुभ और अशुभ समय, तिथि, नक्षत्र, योग और मुहूर्त की सटीक जानकारी देता है। दृक पंचांग के अनुसार, 14 मार्च शनिवार को चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है।

शनिवार आदि शक्ति, भगवान श्रीराम भक्त हनुमान और सूर्य पुत्र शनिदेव को समर्पित माना जाता है। इस दिन सूर्योदय 6 बजकर 32 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 29 मिनट पर होगा। दशमी सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी शुरू हो जाएगी। उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन दशमी तिथि का मान होगा। नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 15 मार्च को सुबह 4 बजकर 49 मिनट तक रहेगा, फिर श्रवण नक्षत्र शुरू होगा। योग वरीयान् सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगा और करण विष्टि सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।

14 मार्च के शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 56 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक होगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। अमृत काल रात 9 बजकर 56 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। वहीं, निशीथ मुहूर्त 15 मार्च की रात 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 4 बजकर 49 मिनट से 6 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

शुभ के साथ ही अशुभ समय का विचार भी महत्वपूर्ण है। अशुभ काल में नए या शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। शनिवार को राहुकाल सुबह 9 बजकर 31 मिनट से 11 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। यमगंड दोपहर 2 बजकर 0 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक होगा। गुलिक काल सुबह 6 बजकर 32 मिनट से 8 बजकर 2 मिनट तक और विडाल योग पूरे दिन सुबह 6 बजकर 32 मिनट से शाम 10 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त सुबह 6 बजकर 32 मिनट से 7 बजकर 20 मिनट और फिर 7 बजकर 20 मिनट से 8 बजकर 8 मिनट तक होगा। भद्रा भी सुबह 6 बजकर 32 मिनट से 8 बजकर 10 मिनट तक है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 March 2026 8:53 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story