200 से ज्यादा सीटें जीतकर बंगाल में सरकार बनाएगी भाजपा केशव मौर्य

200 से ज्यादा सीटें जीतकर बंगाल में सरकार बनाएगी भाजपा  केशव मौर्य
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।

लखनऊ, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।

लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बंगाल में भाजपा के पक्ष में आंधी नहीं तूफान चल रहा है। जनता ने मन बना लिया है पीएम मोदी के प्रति भरोसा जताते हुए भाजपा और कमल के फूल को जनता ने दिल में बसा लिया है। 25 साल कम्युनिस्टों ने बंगाल को लूटा और बर्बाद किया। 15 साल से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने वहां पर त्राहिमाम मचा दिया है। टीएमसी घुसपैठियों और भ्रष्टाचारियों का गैंग बन चुका है। इस वक्त का माहौल भाजपा के पक्ष में है। 294 में से 200 से ज्यादा सीटें जीतकर भाजपा सरकार बनाएगी। 4 मई को ममता बनर्जी की विदाई तय है।

एसआईआर के मुद्दे पर सीएम ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एसआईआर एक प्रक्रिया है। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और किसी भी अभियान के दौरान, यदि किसी नाम छूट जाता है, तो उसे शामिल करने के लिए समय दिया जाता है। एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है, चुनाव आयोग समय-समय पर इसे कराता रहा है।

उन्होंने कहा कि एसआईआर पर सवाल उठाना ममता बनर्जी के डर को दर्शाता है जो उन्हें चुनाव परिणाम के आने से पहले ही हो रहा है। ममता दीदी चुनाव परिणाम आने से पहले ही हार मान रही हैं। वोटर लिस्ट से घुसपैठियों के नाम काट दिए गए हैं। इससे वह बौखला गई हैं। टीएमसी के राज में बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा की सरकार आने के बाद वहां कानून का राज होगा।

मुद्रा योजना का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ के 11 वर्ष जन-जन के सपनों को साकार करने वाली एक परिवर्तनकारी यात्रा के प्रतीक हैं। उत्तर प्रदेश में भी ‘मुद्रा योजना’ ने स्वरोजगार को नई गति देकर जन-जन को आर्थिक सशक्तीकरण से जोड़ा है। यह पहल ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की प्रभावी शक्ति बन चुकी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 April 2026 3:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story