'2026 विश्व मेयर संवाद - निंगबो' कार्यक्रम आयोजित

बीजिंग, 5 नवंबर (आईएएनएस)। "2026 विश्व मेयर संवाद - निंगबो" कार्यक्रम 2 से 5 नवंबर तक चीन के चच्यांग प्रांत के निंगबो में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन चीन के राज्य परिषद सूचना कार्यालय द्वारा किया गया तथा इसका आयोजन निंगबो नगरपालिका जन सरकार और चच्यांग प्रांतीय जन सरकार के सूचना कार्यालय द्वारा किया गया। 15 देशों के शहरों के मेयर और मेयर प्रतिनिधियों ने "खुलेपन, एकीकरण और सहअस्तित्व के अवसर" विषय पर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम के दौरान, उपस्थित अतिथियों ने निंगबो-चोशान बंदरगाह के मेइशान बंदरगाह क्षेत्र, बुद्धिमान एम्बॉडीड रोबोट कार्यशाला आदि स्थानों का दौरा किया और बंदरगाह शहरों के सहयोग, वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार आदि विषयों पर चर्चा की।
मुख्य कार्यक्रम में 14 सहयोग परियोजनाओं पर केंद्रित रूप से हस्ताक्षर किए गए, जिनमें मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान, आर्थिक और व्यापार सहयोग, विज्ञान, शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन आदि क्षेत्र शामिल हैं।
कार्यक्रम के साथ ही "सहयोगपूर्ण विकास निंगबो सहमति" जारी की गई, जिसमें औद्योगिक सहयोग को गहरा करने, व्यापार के खुलेपन को बनाए रखने और लोगों के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देने पर सहमति बनी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
