2027 चुनाव से पहले यूपी भाजपा ने मजबूत किया मीडिया तंत्र, नई टीम का ऐलान
लखनऊ, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में अपने मीडिया तंत्र को नए सिरे से व्यवस्थित करते हुए प्रदेश से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक नई जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से शनिवार को जारी सूची में 31 प्रदेश प्रवक्ताओं, 25 मीडिया पैनलिस्टों के साथ मीडिया वॉच और क्षेत्रीय मीडिया संयोजकों एवं सह-संयोजकों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
नई व्यवस्था के तहत हिमांशु दुबे और दीपक बघेल को प्रदेश मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर पार्टी ने 31 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची में डॉ. समीर सिंह, कौशलेंद्र पटेल, मनीष शुक्ला, हरी बाजपेयी, जुगुल किशोर, पंकज त्रिपाठी, ललजी निर्मल, आनंद दुबे, अनवीश त्यागी, आलोक वर्मा, अनिला सिंह, साक्षी दिवाकर, संजय चौधरी, अशोक पाण्डेय, अंकुश त्रिपाठी और समेत अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।
पार्टी ने प्रदेश मीडिया पैनलिस्टों की भी नई टीम घोषित की है। इसमें अमित बाल्मीकि, चंद्र मोहन चौबे, अपर्णा दीक्षित, धनंजय शुक्ला समेत 25 मीडिया पैनलिस्ट बनाए गए हैं। भाजपा ने मीडिया वॉच की जिम्मेदारी दिवस चतुर्वेदी और मनोज त्रिवेदी को सौंपी है। दोनों पदाधिकारी मीडिया में पार्टी और उससे जुड़े विषयों के कवरेज पर नजर रखने तथा संबंधित गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।
पार्टी ने प्रदेश स्तर के साथ-साथ क्षेत्रीय स्तर पर भी मीडिया टीम का गठन किया है। छह क्षेत्रों में तय हुई मीडिया टीम भाजपा ने पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के लिए मीडिया संयोजक और सह-मीडिया संयोजकों की नियुक्ति की है। पश्चिम क्षेत्र में गजेन्द्र शर्मा को मीडिया संयोजक बनाया गया है। संजय माहेश्वरी, निमित जायसवाल और नितिन शर्मा सह-मीडिया संयोजक होंगे। ब्रज क्षेत्र में अंकित माहेश्वरी को मीडिया संयोजक बनाया गया है। अमित गुप्ता, शशि भूषण गुप्ता, श्याम सुन्दर पराशर और नीशित शर्मा सह-मीडिया संयोजक होंगे।
कानपुर क्षेत्र में अनूप अवस्थी मीडिया संयोजक और संजय सिंह सह-मीडिया संयोजक होंगे। अवध क्षेत्र में आकाश मिश्रा को मीडिया संयोजक बनाया गया है। अमित वर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, हिमालय वर्मा और दीपक तिवारी सह-मीडिया संयोजक होंगे। काशी क्षेत्र में मधुकर चित्रांश को मीडिया संयोजक बनाया गया है।
संतोष सोलापुरकर और शैलेन्द्र मिश्रा सह-मीडिया संयोजक होंगे। गोरखपुर क्षेत्र में राहुल तिवारी को मीडिया संयोजक बनाया गया है। चंदन आर्य और समरेन्द्र विक्रम सिंह को सह-मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   3 Oct 2026 11:33 PM IST












