अखिलेश पर भड़के राजभर, कहा-'2027 नहीं अगले जन्म में बनेगी सपा सरकार'

अखिलेश पर भड़के राजभर, कहा-2027 नहीं अगले जन्म में बनेगी सपा सरकार
यूपी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 2027 में सरकार बनाने के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश जी कितना भी कहें, सरकार इस जन्म में नहीं बनेगी, 2027 की नहीं बल्कि अगले जन्म की तैयारी करें। ओपी राजभर यहीं नहीं रुके। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश को मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति को उपमुख्यमंत्री बनाने का ऐलान करने की चुनौती दी।

आजमगढ़, 16 अगस्त (आईएएनएस)। यूपी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 2027 में सरकार बनाने के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश जी कितना भी कहें, सरकार इस जन्म में नहीं बनेगी, 2027 की नहीं बल्कि अगले जन्म की तैयारी करें। ओपी राजभर यहीं नहीं रुके। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश को मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति को उपमुख्यमंत्री बनाने का ऐलान करने की चुनौती दी।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर यूपी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने कहा, "मैं अखिलेश से कहना चाहूंगा कि सरकार से जो पैसा आपके विधायकों को मिल रहा है, जो कैबिनेट का प्रस्ताव है कि गरीबों के इलाज के लिए हर साल 25 लाख रुपए दिए जाएंगे, उसमें से 403 विधायक अपने-अपने इलाकों में 5,000 से 5 लाख रुपए तक बांट सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि हम अखिलेश जी से पूछना चाहते हैं कि पहले इस पैसे का हिसाब दें, जो फंड सरकार आपको दे रही है। आप लोगों को दिल्ली से जो पैसा मिल रहा है, उसका हिसाब दें। अगले विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनने के अखिलेश यादव के दावे पर उन्होंने कहा, "अखिलेशजी कितना भी कहें, सरकार इस जन्म में नहीं बनेगी, 2027 की नहीं बल्कि अगले जन्म की तैयारी करो।"

राजभर ने सपा विधायक शिवपाल यादव की टिप्पणी को लेकर कहा, "आप जो कहते हैं, विनाश के समय बुद्धि उल्टी हो जाती है। जिसे सजा हुई है, जिसे कोर्ट ने जेल में बंद किया है, उसे गृह मंत्री बनाने वाले हैं। सरकार बनने पर उसे मत बनाना। अगर आपमें ईमानदारी, वफादारी है और आपको मुस्लिम वोट चाहिए, तो अखिलेश ऐलान कर दें कि वह एक मुस्लिम समुदाय के बेटे को उपमुख्यमंत्री बनाएंगे।"

उन्होंने सपा प्रमुख को घेरते हुए कहा, "अखिलेश यादव को इलाज की जरूरत है। वह सिर्फ खोखली बातें कर रहे हैं। आपने अपने कार्यकाल में क्या किया है। पांच साल में आपने राज्य को हजार दंगे दिए, उन दंगों में बारह सौ लोग मारे गए, कर्फ्यू लगा दिया गया। मुजफ्फरनगर दंगों में जल रहा था, सरकार तमाशबीन हुई थी। क्या आपको ऐसी ही सरकार चाहिए।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Aug 2026 9:20 PM IST

Tags

Next Story