2029 में राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री, कैबिनेट में जेन जी को मंत्री बनाने की रहेगी कोशिश सीएम रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, 26 जुलाई (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भरोसा जताया कि 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश रहेगी कि उनके मंत्रिमंडल में 'जेन जी' ही मंत्री बनें।
सीएम रेवंत रेड्डी ने आईएएनएस से बातचीत में एक सवाल के जवाब में कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि 2029 में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। उनकी कैबिनेट में जेन जी शिक्षा मंत्री और स्किल डेवलपमेंट मंत्री बने तो अच्छा रहेगा। इसकी मैं कोशिश करूंगा।
उन्होंने इंडिया अलायंस की बैठक पर कहा, "इस एजेंडे पर राष्ट्रीय और दिल्ली स्तर पर चर्चा की जाएगी। हमें अभी तक दिल्ली से कोई निर्देश नहीं मिला है। आदेश मिलने के बाद ही हम आगे बढ़ेंगे।"
उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था गृह मंत्री अमित शाह के अधिकार क्षेत्र में आती है। पुलिस ने लाठीचार्ज, गोलियां, छर्रे, आंसू गैस और हर तरह के तरीकों का इस्तेमाल किया है, इसलिए गृह मंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए।
राज्य के विकास को लेकर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि रीजनल रिंग रोड, मेट्रो रेल, मूसी नदी के विकास, आदिलाबाद एयरपोर्ट और बुलेट ट्रेन अलाइनमेंट—इन सभी जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के लिए हम कोशिश कर रहे हैं। उस मामले पर इसलिए बात हो रही थी, क्योंकि आखिरी लिंक अभी बाकी है, यानी 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत काम हो चुका है, इसलिए आखिरी फैसला अभी बाकी है। एक बार फैसला हो जाए तो कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। फिर हमारे राज्य के लिए भी—जैसे गुजरात का विकास हुआ है और वे उसके लिए कोशिश कर रहे हैं, वैसे ही हमें भी तेलंगाना के विकास के लिए कोशिश करनी होगी, क्योंकि गुजरात अलग है और हैदराबाद अलग है, आप उन्हें एक जैसा नहीं देख सकते।
उन्होंने कहा कि हमारे पास प्राकृतिक संसाधन हैं और हमें उनका सही इस्तेमाल करना होगा। अगर हम 'विकसित भारत 2047' तक पहुंचना चाहते हैं और 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं, तो मैं उस अर्थव्यवस्था में 10 प्रतिशत का योगदान देना चाहता हूं, लेकिन अगर तेलंगाना में विकास की योजनाएं नहीं आईं तो देश भी तरक्की नहीं कर सकेगा। जब हर राज्य की तरक्की होगी, तभी देश तरक्की करेगा और तभी विकसित भारत का सपना पूरा होगा।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   26 July 2026 7:15 PM IST












