'नहीं चाहता था कि वैभव सूर्यवंशी हमारे खिलाफ अपना पहला शतक बनाए' ब्रैड इवांस

नहीं चाहता था कि वैभव सूर्यवंशी हमारे खिलाफ अपना पहला शतक बनाए ब्रैड इवांस
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी को उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने से रोकना उनके लिए अतिरिक्त प्रेरणा थी। उसी की वजह से वह वैभव का मुश्किल कैच पकड़ सके।

हरारे, 26 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी को उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने से रोकना उनके लिए अतिरिक्त प्रेरणा थी। उसी की वजह से वह वैभव का मुश्किल कैच पकड़ सके।

वैभव सूर्यवंशी अपने पहले शतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे थे। इवांस ने 15वें ओवर में वेस्ली मधेवेरे की गेंद पर लॉन्ग-ऑफ पर एक लो, फुल-स्ट्रेच कैच लपककर वैभव की पारी का अंत किया। इस युवा खिलाड़ी ने 49 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली।

इवांस ने भारतीय पारी के बाद कहा, "वैभव बड़ा खिलाड़ी है और आगे चलकर कमाल करेगा, लेकिन मैं नहीं चाहता था कि वह जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला शतक बनाए, इसलिए मैंने वहां ज्यादा मेहनत की।"

अपनी गेंदबाजी पर इवांस ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं आखिरी ओवर में अपने स्पेल में काफी अच्छी तरह से वापस आया। मैं अपने पहले ओवर (जहां 15 रन दिए) से काफी निराश था।

4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लेने वाले इवांस ने कहा, "जिम्बाब्वे ने विश्वस्तरीय भारतीय बल्लेबाजी के खिलाफ असरदार प्लान बनाने में बहुत ज्यादा समय लिया। मुझे लगता है कि हम बल्लेबाजों का अच्छा तोड़ नहीं निकाल सके।"

इंग्लैंड दौरे पर तीन लगातार पारियों में फ्लॉप रहे वैभव के लिए जिम्बाब्वे दौरा काफी शानदार रहा है। वह तीन पारियों में 2 अर्धशतक लगा चुके हैं।

मैच की बात करें तो, भारतीय टीम ने तीसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 192 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय टी20 अर्धशतक लगाया। इस युवा खिलाड़ी ने 49 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। इसके अलावा, ईशान किशन ने 29 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में 25 रन की पारी खेली।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 July 2026 7:36 PM IST

Tags

Next Story