2035 तक, जल संरक्षण रिमोट सेंसिंग उपग्रहों का एक व्यापक एप्लीकेशन सिस्टम स्थापित होगा
बीजिंग, 21 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने हाल ही में 'जल संरक्षण रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट एप्लीकेशन के विकास के लिए समग्र योजना (2026–2035)' जारी की है।
इस योजना के मुताबिक, चीन जल संरक्षण रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट संसाधन, डेटा संसाधन, ऑपरेशनल एप्लीकेशन, और तकनीकी मापदंड समेत चार प्रमुख प्रणालियों के विकास को समन्वित तरीके से आगे बढ़ाकर अपने सैटेलाइट संसाधनों का प्रभावी ढंग से विस्तार करेगा।
2030 तक, मुख्य व्यावसायिक क्षेत्रों को कवर करने वाला जल संरक्षण रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट एप्लीकेशन सिस्टम शुरू में स्थापित किया जाएगा।
2035 तक, एक व्यापक जल संरक्षण रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट एप्लीकेशन सिस्टम मूल रूप से तैयार हो जाएगा। सब-मीटर रिज़ॉल्यूशन वाली इमेजिंग कवरेज की क्षमता काफी बढ़ जाएगी, साथ ही जल संरक्षण से जुड़ी बड़ी आपातकालीन स्थितियों की तेज़ी से निगरानी करने की क्षमता में और सुधार होगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   21 July 2026 10:27 PM IST












