2,141 बचाव कर्मी शीत्सांग की चीलोंग काउंटी में राहत कार्यों में जुटे

2,141 बचाव कर्मी शीत्सांग की चीलोंग काउंटी में राहत कार्यों में जुटे
चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के चीलोंग काउंटी में हुए भूस्खलन के बारे में 30 अगस्त को चीलोंग काउंटी में एक न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन हुआ।

बीजिंग, 30 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के चीलोंग काउंटी में हुए भूस्खलन के बारे में 30 अगस्त को चीलोंग काउंटी में एक न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन हुआ।

इसमें कहा गया है कि भूस्खलन होने के बाद शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश ने शीघ्र ही प्राकृतिक आपदा के लिए पहले स्तर की आपातकालीन प्रतिक्रिया और प्राकृतिक आपदाओं के लिए पहले स्तर की आपातकालीन राहत प्रतिक्रिया शुरू की। स्वायत्त प्रदेश की नगरपालिका ने आपातकालीन बचाव कमान केंद्र और फॉरवर्ड कमांड पोस्ट स्थापित किया। इसके साथ वित्त मंत्रालय और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने 12 करोड़ युआन की आपात राशि निकाली। राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग ने आपदा राहत और आपदा के बाद आपातकालीन बहाली कार्य का समर्थन करने के लिए 10 करोड़ युआन आवंटित किए।

बताया जाता है कि अब सेना, सशस्त्र पुलिस, अग्नि बचाव दल, सीमा रक्षा, सार्वजनिक सुरक्षा और चीनी आननंग कंस्ट्रक्शन ग्रुप आदि विभिन्न पक्षों के 2,141 बचाव कर्मी प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कर रहे हैं। 269 बचाव वाहन और बचाव उपकरणों के 3,922 सेट भी पहुंचाए गए।

आंकड़ों के अनुसार 29 अगस्त की शाम को 6 बजे तक भूस्खलन से 16 लोगों की मौत हुई और अन्य 546 लापता हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Aug 2026 10:39 PM IST

Tags

Next Story