23 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन, सीईओ बोले- भक्तों में भारी उत्साह

23 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन, सीईओ बोले- भक्तों में भारी उत्साह
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने बताया कि अब तक लगभग 2.3 मिलियन (23 लाख) तीर्थयात्री इस यात्रा पर आ चुके हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में लगभग दो लाख अधिक है। उन्होंने आगे कहा कि भक्तों में भारी उत्साह है।

कटरा, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने बताया कि अब तक लगभग 2.3 मिलियन (23 लाख) तीर्थयात्री इस यात्रा पर आ चुके हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में लगभग दो लाख अधिक है। उन्होंने आगे कहा कि भक्तों में भारी उत्साह है।

सीईओ ने बताया कि तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, श्राइन बोर्ड सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने और उचित व्यवस्था करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों और विदेशों से आने वाले तीर्थयात्रियों से बड़ी संख्या में आने की अपील भी की, और उन्हें आश्वासन दिया कि श्राइन बोर्ड सर्वोत्तम संभव सेवाएं और सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह समर्पित है।

एक दिन पहले, 7 अप्रैल को, सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने कहा था कि श्राइन बोर्ड के जितने भी उत्पाद हैं, वो श्रद्धालुओं तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि माता का हेरिटेज है, प्राकृतिक सौंदर्य है और आसपास का पर्यावरण है, जिसके लिए संदेश के तौर पर पेंटिंग कॉम्पटिशन आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि अगर पृथ्वी को बचाना है, तो प्राकृतिक संसाधनों को बचाना होगा।

इससे पहले 4 अप्रैल को सीईओ ने श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के एथलीट्स के लिए एक आधुनिक हॉस्टल मेस सुविधा का उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि यह पहल खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और एथलीट्स के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के प्रति श्राइन बोर्ड की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सीईओ सचिन वैश्य ने बताया था कि यह पहल श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा के दूरदर्शी नेतृत्व में की गई, जिन्होंने हमेशा विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं के विकास और युवा प्रतिभाओं को निखारने पर जोर दिया है। खिलाड़ियों और कोचों ने इस तरह की समर्पित और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त केंद्र उपलब्ध कराने के लिए श्राइन बोर्ड के प्रति आभार व्यक्त किया। सीईओ का मानना है कि इससे खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और प्रदर्शन में काफी सुधार होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 April 2026 11:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story