‘कॉकटेल 2’ के गाने ‘जब तलक’ के सेट पर छाई थी पॉजिटिव एनर्जी, वही स्क्रीन पर भी दिखी शाहिद कपूर

‘कॉकटेल 2’ के गाने ‘जब तलक’ के सेट पर छाई थी पॉजिटिव एनर्जी, वही स्क्रीन पर भी दिखी शाहिद कपूर
अभिनेता शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच मेकर्स ने बुधवार को फिल्म के पहले गाने ‘जब तलक’ को रिलीज कर दिया है, जिसे शाहिद कपूर ने बेहद खास बताया।

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच मेकर्स ने बुधवार को फिल्म के पहले गाने ‘जब तलक’ को रिलीज कर दिया है, जिसे शाहिद कपूर ने बेहद खास बताया।

उन्होंने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर बहुत ही खुशनुमा और पॉजिटिव एनर्जी थी। शाहिद के लिए यह गाना खास इसलिए है क्योंकि यह फिल्म का पहला गाना है। शाहिद कपूर ने कहा, “इस गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर बहुत पॉजिटिव एनर्जी थी। हम सबने साथ में बहुत अच्छा समय बिताया। सब कुछ आसान, खुशनुमा और सहज लग रहा था। यही चीजें स्क्रीन पर भी दिख रही हैं। मुझे पूरा यकीन है कि दर्शक इस गाने में मौजूद ईमानदारी और खुशी को स्क्रीन पर महसूस करेंगे और खुद को इससे जोड़ पाएंगे।”

जब तलक गाने में युवा जोश, धूप और खुशमिजाजी का खूबसूरत एहसास है। प्रीतम ने गाने को कंपोज किया है, जबकि अरिजीत सिंह और अकासा ने इसे अपनी आवाज दी है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।

अभिनेत्री कृति सेनन ने गाने के बारे में बात करते हुए कहा, “‘जब तलक’ में एक बहुत अच्छा और फील-गुड एहसास है। इसकी शूटिंग करना दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियां बिताने जैसा था। सिसली के खूबसूरत नजारे, हंसी-मजाक, संगीत और मस्ती से भरा माहौल था। शाहिद और रश्मिका के साथ काम करना बहुत मजेदार रहा। इंटरनेशनल क्रू और डांसर भी गाने की एनर्जी में पूरी तरह शामिल थे और इसे गुनगुना रहे थे।”

रश्मिका मंदाना ने भी अपनी खुशी जताते हुए कहा, “मेरे लिए ‘जब तलक’ गाना प्यार, दोस्ती और उन बेफिक्र पलों के बारे में है जिन्हें आप हमेशा याद रखना चाहते हैं। गाने में सुकून और खुशमिजाजी भरा एहसास है। शाहिद और कृति के साथ काम करना भी शानदार और मजेदार रहा। उनके साथ काम करके बहुत मजा आया।”

‘कॉकटेल 2’ 2012 में आई हिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। इस नई फिल्म में पूरी तरह नई स्टार कास्ट नजर आएगी। फिल्म की कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने लिखी है। यह फिल्म पुरानी फ्रैंचाइजी की कहानी को नए अंदाज में आगे बढ़ाएगी। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 April 2026 11:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story