29 अप्रैल का पंचांग सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ नहीं लगेगा अभिजीत मुहूर्त, जानें कब से लगेगा राहुकाल

29 अप्रैल का पंचांग सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ नहीं लगेगा अभिजीत मुहूर्त, जानें कब से लगेगा राहुकाल
हर दिन का अपना महत्व और शुभ मुहूर्त होता है। तिथि और मुहूर्त के हिसाब से हिंदू धर्म में शुभ कार्य की शुरुआत होती है।

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। हर दिन का अपना महत्व और शुभ मुहूर्त होता है। तिथि और मुहूर्त के हिसाब से हिंदू धर्म में शुभ कार्य की शुरुआत होती है।

बुधवार का दिन, तिथि 29 अप्रैल- त्रयोदशी (शाम 7 बजकर 52 मिनट तक) बहुत शुभ है क्योंकि इस दिन भद्रा का साया नहीं लगने वाला है, लेकिन साथ ही अभिजीत मुहूर्त का भी लोप होगा। इस दिन कोई मासिक त्योहार भी नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि बुधवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त कब से लगने वाला है।

बुधवार का दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित है। इस के दिन गणपति की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन के सभी बाधाएं दूर होती हैं, सुख-समृद्धि प्राप्त होती है और संपत्ति में वृद्धि होती है। दृक पंचांग के अनुसार आज ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 17 मिनट से लेकर 5 बजे कर रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 54 मिनट से लेकर 7 बजकर 16 मिनट तक रहेगा जबकि वहीं अमृत काल शाम 5 बजकर 51 मिनट से लेकर 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।

इस सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग का मुहूर्त सुबह 5 बजकर 43 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग को बहुत शुभ मुहूर्त माना जाता है। कहा जाता है कि अगर सभी कार्यों को पूरा करना है तो इस मुहूर्त में शुभारंभ करने से सारे काम पूरे होते हैं और उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इस समय किया गया कोई भी नया काम, खरीदारी, निवेश, या मांगलिक कार्य सफलता और समृद्धि लाता है।

अशुभ काल की बात करें तो 29 अप्रैल के दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। गुलिक काल सुबह 10 बजकर 40 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगा, वहीं वर्ज्य सुबह 7 बजकर 35 मिनट से लेकर 9 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। वहीं यमगण्ड काल सुबह 7 बजकर 22 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 1 मिनट तक रहेगा और दुर्मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 April 2026 8:43 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story