वाराणसी में पीएम मोदी के स्वागत को लेकर उत्साह, बंगाली महिलाओं ने घाट पर किया शंखनाद

वाराणसी में पीएम मोदी के स्वागत को लेकर उत्साह, बंगाली महिलाओं ने घाट पर किया शंखनाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनके आगमन से पहले ही काशी का माहौल उत्साह से सराबोर हो चुका है, खासतौर पर महिलाओं में जबरदस्त खुशी देखने को मिल रही है।

वाराणसी, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनके आगमन से पहले ही काशी का माहौल उत्साह से सराबोर हो चुका है, खासतौर पर महिलाओं में जबरदस्त खुशी देखने को मिल रही है।

पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी माहौल के बीच काशी पहुंची बंगाली महिलाओं में पीएम मोदी के स्वागत को लेकर खासा उत्साह नजर आया। करीब दो दर्जन महिलाओं ने गंगा घाटों पर एकत्र होकर शंखनाद किया और अपनी खुशी का इजहार किया। महिलाओं का कहना है कि बंगाल में चल रहे चुनाव में वे जीत को लेकर आश्वस्त हैं और उसी खुशी में काशी में यह आयोजन किया जा रहा है।

महिलाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन पर वे भव्य स्वागत करेंगी, शंखनाद करेंगी, पुष्प वर्षा करेंगी और आरती उतारकर उनका अभिनंदन करेंगी। काशी के घाटों पर गूंजता शंखनाद और महिलाओं का जोश यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर शहर में खासा उत्साह और उल्लास का माहौल है।

रीना पात्रों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बताया, "हम लोग पीएम के आगमन को लेकर काफी खुश हैं। हम लोग गंगा घाट से सीधे बीएलडब्ल्यू जाएंगे, जहां हम लोग शंखनाद करके पीएम का स्वागत करने वाले हैं। इसके बाद आगे की तैयारी है। हम लोगों में किसी काम को शुरू करने से पहले शंखनाद करना काफी अच्छा माना जाता है।"

सोमा दास ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में जीत रहे हैं। हम लोग बहुत खुश हैं क्योंकि प्रधानमंत्री जीत रहे हैं, जिसका मतलब है कि हम लोग जीत रहे हैं। आज पीएम वाराणसी आ रहे हैं। हम लोग यहां सारी तैयारी के लिए ही एकत्रित हुए हैं। पीएम के आने पर हम लोग शंखनाद कर उनका स्वागत करने वाले हैं।

रेवा ने बताया कि पीएम मोदी आज वाराणसी आ रहे हैं, हम लोगों में काफी उत्साह हैं। हम लोग अपना घर-परिवार छोड़कर उनकी तैयारी करने आए हैं। हम लोग पीएम के स्वागत के लिए तैयार हैं।

अनिता चक्रवर्ती ने कहा कि हम लोग पीएम के ऊपर पुष्पवर्षा करने वाले हैं। इस पुष्पवर्षा का मतलब पश्चिम बंगाल की जीत है और हम लोग उसी की बधाई पीएम को देने वाले हैं। हम लोगों की तैयारी अंतिम दौर में है, इसके बाद हम लोग आगे की तैयारी करने के लिए जाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 April 2026 8:34 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story