दुर्घटना: हजारीबाग में बालू से लदे ट्रक ने 6 लड़कियों को रौंदा, सभी की हालत गंभीर

हजारीबाग में बालू से लदे ट्रक ने 6 लड़कियों को रौंदा, सभी की हालत गंभीर
हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र में बालू लदे हाईवा ट्रक ने छह लड़कियों को रौंद दिया। सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है।

रांची, 21 मार्च (आईएएनएस)। हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र में बालू लदे हाईवा ट्रक ने छह लड़कियों को रौंद दिया। सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है।

बताया गया कि पुलिस बहाली की तैयारी कर रही लड़कियां खैरा-बरकट्ठा रोड के किनारे दौड़ लगा रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और अनियंत्रित होकर एक नाली में घुस गया।

वाहन का चालक मौके से भाग निकला।

इधर लड़कियां काफी देर तक वहीं पड़ी रहीं। बाद में एक व्यक्ति की नजर लड़कियों पर पड़ी, तो उसने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी।

सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया।

पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। घायल लड़कियों में नंदिनी कुमारी, रिया कुमारी, मानसी कुमारी, पूजा देवी, लक्ष्मी कुमारी एवं एक अन्य शामिल हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 March 2024 8:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story