32वां पेइचिंग अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला आयोजित
बीजिंग, 20 जून (आईएएनएस)। 32वां पेइचिंग अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला 17 जून से 21 जून तक पेइचिंग में चल रहा है। 82 देशों और क्षेत्रों के 1,700 से अधिक प्रदर्शक इसमें भाग ले रहे हैं और इसमें 2 लाख 20 हजार से अधिक तरह की पुस्तकें उपलब्ध हैं।
इस साल इस मेले का मुख्य विषय है कि पुस्तकों के माध्यम से आदान-प्रदान, सहयोग और साझी जीत। इस मेले का कुल क्षेत्रफल 60 हजार वर्ग किमी है, जिसमें घरेलू प्रकाशन क्षेत्र, विदेशी प्रकाशन क्षेत्र और ऑनलाइन प्रकाशन क्षेत्र बंटे हैं। संयुक्त अरब अमीरात मुख्य अतिथि देश है। रूस, फ्रांस, जर्मनी, इटली समेत 20 से अधिक देशों ने अपने-अपने राष्ट्रीय स्टाल स्थापित किए हैं। स्प्रिंगर नेचर और पैग्विन रैनडम हाउस जैसी 30 बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन संस्थाएं इस मेले में मौजूद हैं।
यह मेला चीनी राष्ट्रीय प्रेस और प्रकाशन प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   20 Jun 2026 5:03 PM IST












