बैंक ऑफ बड़ौदा में कई पदों पर नौकरी का सुनहरा अवसर, 10 जुलाई तक करें आवेदन
मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। बैकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अपने आईटी विभाग में निश्चित अवधि के रोजगार के आधार पर पेशेवरों की भर्ती के लिए विभिन्न 5 पदों पर रिक्तियों का नोटिफिकेशन एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके किया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से जारी 5 रिक्तियों में वाइस प्रेसिडेंट (वीपी): हेड - एआई, वाइस प्रेसिडेंट (वीपी): हेड - प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग, डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (डीवीपी): डिप्टी हेड - क्लाउड सीओई (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस), डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (डीवीपी): डिप्टी हेड - आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (डीवीपी): डिप्टी हेड - प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग के 1-1 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे बैंक ऑफ बड़ौदा के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उसके पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार कंप्यूटर साइंस/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स या किसी संबंधित क्षेत्र में बीई या बीटेक या एमसीएन होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित 10 से 12 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है। वहीं, संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदकों की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 35 से 38 वर्ष और अधिकतम आयु 45 से 48 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदकों की शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट या कोई अन्य टेस्ट, इंटरव्यू, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी बीओबी के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   20 Jun 2026 5:03 PM IST












