4 मई को जनता ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने वाली है मंगल पांडे

4 मई को जनता ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने वाली है  मंगल पांडे
बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडे ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे कुछ भी कर लें, उन्हें जनता सत्ता से हटाने वाली है।

पटना, 27 मार्च (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडे ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे कुछ भी कर लें, उन्हें जनता सत्ता से हटाने वाली है।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ममता बनर्जी के लॉकडाउन वाले बयान पर मंगल पांडे ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सत्ता में रहने के लिए हर तरह की रणनीति बना रही हैं। लेकिन, उनकी एक भी रणनीति इस बार के चुनाव में चलने वाली नहीं है। वे सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं। लेकिन, इस चुनाव में उन्हें बाहर का रास्ता जनता दिखाने वाली है। 4 मई को ममता बनर्जी सत्ता से बेदखल हो जाएंगी।

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच पीएम मोदी की कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक पर मंगल पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों से बातचीत की है, ताकि उन्हें अद्यतन जानकारी दी जा सके। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती के साथ खड़ा है। देश में पर्याप्त मात्रा में गैस और तेल मौजूद हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर तंज कसते हुए मंगल पांडे ने कहा कि अखिलेश यादव को टीस इस बात की है कि उन्हें सीएम की कुर्सी से हटे हुए काफी समय हो गया है और उनके मन में इस बात की जिज्ञासा होती है कि कभी वे भी ऐसी बैठक में शामिल हो पाते। यूपी की जनता ने उन्हें सत्ता की कुर्सी से हटाया है।

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कटौती पर मंगल पांडे ने सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 140 करोड़ भारतीयों के हितों को प्राथमिकता देते हुए घरेलू उपयोग के लिए पेट्रोल और डीजल पर शुल्क में कटौती की है। यह कदम सीधे आम नागरिकों की जेब पर राहत देने और जीवनयापन को आसान बनाने के लिए उठाया गया है। यह निर्णय प्रधानमंत्री की सशक्त, दूरदर्शी और जनहितकारी नेतृत्व का प्रतीक है। चाहे वैश्विक परिस्थितियां कैसी भी हों, हमारी सरकार का उद्देश्य हमेशा नागरिकों की भलाई और ‘ईज ऑफ लिविंग’ को सर्वोपरि रखना है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2026 11:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story