संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी परगट सिंह

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की इंसाफ रैली, पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी परगट सिंह
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने 4 नवंबर को संगरूर में होने वाली 'इंसाफ रैली' को लेकर कहा कि इसका मकसद यह पूछना है कि पंजाब को इंसाफ कब मिलेगा और बीते पौने पांच साल का हिसाब कब मिलेगा। वहीं, मोहाली कोर्ट में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल होने पर उन्होंने कहा कि समस्याओं को कालीन के नीचे दबाने से समाधान नहीं होगा। आज पुलिस और सरकार दोनों से लोगों का भरोसा उठ गया है।

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने 4 नवंबर को संगरूर में होने वाली 'इंसाफ रैली' को लेकर कहा कि इसका मकसद यह पूछना है कि पंजाब को इंसाफ कब मिलेगा और बीते पौने पांच साल का हिसाब कब मिलेगा। वहीं, मोहाली कोर्ट में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल होने पर उन्होंने कहा कि समस्याओं को कालीन के नीचे दबाने से समाधान नहीं होगा। आज पुलिस और सरकार दोनों से लोगों का भरोसा उठ गया है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा, "रैली का नाम 'इंसाफ रैली' है। आज जो कानून-व्यवस्था की समस्या है, जो ड्रग्स की समस्या है, जो किसान झेल रहे हैं, आज खरीद भी बंद कर दी गई है और आने वाले समय में खाद की भी समस्या आने वाली है, क्योंकि ये तो केवल चुटकुले सुनाते हैं। ये सारे मुद्दे हम उस रैली के जरिए लोगों के सामने रखेंगे।"

उन्होंने कहा कि मैं आपको इसलिए बार-बार कहता हूं कि सरकारों की टैगलाइन चलाना बंद करें। जो असली मुद्दे हैं, उन्हें उठाइए। अगर हम भी गलती करते हैं तो हमारे बारे में भी कहिए। मैं इस बात को लेकर बहुत खुला हूं। हम जो गलती करेंगे, उसे भी बता दीजिए, हम उन्हें सुधारने की कोशिश करेंगे।

परगट सिंह ने कहा कि सवा लाख लोग कम से कम इस रैली में आएंगे। देखिए, टाइमिंग को लेकर अभी काम चल रहा है। मैं नहीं चाहता कि समय को लेकर कोई अव्यवस्था हो, क्योंकि जब इतने लोग आते हैं तो हर चीज समय के हिसाब से होनी चाहिए। हम समय को अंतिम रूप दे रहे हैं और जैसे ही तय होगा, हम सारी चीजें उसके अनुसार करेंगे।

पराली के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि यह नहीं होना चाहिए। मैं प्रदूषण के पक्ष में नहीं हूं, लेकिन किसानों की मदद भी करनी होगी, क्योंकि हर बार धान का सीजन आने पर ये कहते हैं कि हमने पराली का पूरा प्रबंधन कर लिया है। यह प्रबंधन आखिर बाद में कहां चला जाता है, यह समझ नहीं आता।

इसके अलावा, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली की अदालत में शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और कथित ड्रग मनी मामले में लगभग 40,000 पृष्ठों का एक पूरक आरोपपत्र (सप्लीमेंट्री चार्जशीट) दाखिल किया है।

इस संबंध में कांग्रेस नेता ने कहा कि समस्याओं का समाधान तभी होगा जब हम उनकी जड़ तक जाएंगे। अगर हम उन्हें कालीन के नीचे दबाते रहेंगे तो कोई समाधान नहीं निकलेगा, क्योंकि पुलिस का विश्वास नहीं रहा, सरकार का विश्वास नहीं रहा। पुलिस और सरकार दोनों पर भरोसा नहीं रहा। जब भरोसा नहीं होगा, चाहे कोई कितना भी बड़ा पदाधिकारी क्यों न हो, लोग उस पर विश्वास नहीं करेंगे। आज हालात ऐसे हैं कि सरकार पर लोगों का भरोसा नहीं है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story