महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से चुनाव हार गई भाजपा संजय राउत

महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से चुनाव हार गई भाजपा संजय राउत
महाराष्ट्र में हुए एमएलसी चुनावों के परिणामों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से चुनाव हुए और भाजपा हार गई।

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में हुए एमएलसी चुनावों के परिणामों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से चुनाव हुए और भाजपा हार गई।

मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा कि वाराणसी जो पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है, वहां बैलेट पेपर से चुनाव होने पर भाजपा हार गई। भाजपा लखनऊ में भी हारी, और महाराष्ट्र के ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्रों में भी, जहां-जहां बैलेट पेपर का इस्तेमाल हुआ, वहां हार का सामना करना पड़ा।

संजय राउत ने आगे कहा कि भाजपा को अपनी यह हार स्वीकार कर लेनी चाहिए। भाजपा के अंदर अब गहरा दुख और शोक का माहौल है। वह नागपुर, काशी और लखनऊ में हार गई।

एमएलसी चुनावों के परिणामों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा नेताओं के बयानों पर संजय राउत ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आपकी 'खुशी' इस बात पर क्यों टिकी है कि कांग्रेस कोई सीट नहीं जीत पाई? लेकिन ऐसी एक सीट बाकी सौ सीटों के बराबर है- नागपुर, बनारस और लखनऊ।

उन्होंने दावा किया है कि भाजपा के लोग हमेशा हारेंगे। अब तक वे धोखाधड़ी करके जीतते आए हैं, लेकिन अब हमेशा हारेंगे।

दूसरी ओर, नागपुर स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत गोविंदराव वंजारी ने जीत दर्ज की है।

उन्होंने कहा कि मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त था। मुझे अपने मतदाताओं के बारे में पता था, मैंने सर्वे किया था, और पिछले छह साल में जिस तरह से काम किया था, मुझे पता था कि उसका फायदा मुझे मिलेगा। इसी रणनीति के तहत हमने चुनाव का संचालन किया।

उन्होंने कहा कि हमारे साथ कई संगठन और घटक काम कर रहे थे। विरोधियों ने जिस तरह का माहौल बनाने की कोशिश की, उसका इस चुनाव पर कोई असर नहीं हुआ। लोगों ने काम को पसंद किया और उसी आधार पर मुझे वोट दिया, इसलिए मैं इस चुनाव में जीत कर आया हूं, जबकि भाजपा ने इस चुनाव को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story