60 साल के अबरार ने चार साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

60 साल के अबरार ने चार साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने चार वर्षीय बच्ची को अगवा कर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया कि बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी परिवार का एक रिश्तेदार है। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

बदायूं, 28 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने चार वर्षीय बच्ची को अगवा कर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया कि बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी परिवार का एक रिश्तेदार है। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 जून की रात करीब 8 बजे बच्ची लापता हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। बच्ची के बरामद होने के बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पुलिस को बच्ची के अपहरण की सूचना मिली थी। तलाश के दौरान बच्ची एक खेत में मिली थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पता चला कि अपहरण के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था और उसे बाद में खेत ही में छोड़ दिया गया। वारदात के बाद आरोपी भी मौके से फरार हो गया था।

एसएसपी ने बताया कि बच्ची को खेत से बरामद किए जाने के बाद उसका मेडिकल कराया गया था। इस मामले में गहनता से विवेचना की गई और पता चला कि वारदात को उसके रिश्तेदार 60 वर्षीय अबरार पुत्र लतीफ ने अंजाम दिया था। एसएसपी अंकिता शर्मा के अनुसार, आरोपी अबरार उसी गांव का रहने वाला है, जिस गांव की बच्ची है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए जब पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो आरोपी ने गोली चलाना शुरू किया था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अबरार के दोनों पैरों में गोली लगी और वह मौके पर गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, उसका जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Jun 2026 8:01 AM IST

Tags

Next Story