क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ दास की अडिगता ने उड़ाई थी ब्रिटिश साम्राज्य की नींद, पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ दास की अडिगता ने उड़ाई थी ब्रिटिश साम्राज्य की नींद, पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, नितिन गडकरी, पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए याद किया है।

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, नितिन गडकरी, पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए याद किया है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पोस्ट में कहा, "'विजय या मृत्यु' के अटूट प्रण के साथ 63 दिनों की भूख हड़ताल से ब्रिटिश साम्राज्य की नींद उड़ा देने वाले मां भारती के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी, अमर हुतात्मा जतीन्द्रनाथ दास के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले लाल पर राष्ट्र सर्वदा गर्व करेगा।"

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, "महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ दास की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन।"

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पोस्ट में कहा, "भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद जतीन्द्रनाथ दास के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। मां भारती की सेवा में उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "मां भारती की स्वतंत्रता को जीवनधर्म मानने वाले अमर क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ दास जी का तप, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा अद्वितीय थी। 63 दिनों का अनशन भी उनके अडिग संकल्प को विचलित नहीं कर सका। राष्ट्र के लिए सर्वस्व अर्पित करने वाले इस महान बलिदानी को पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक नमन।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, "भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी, अमर शहीद जतीन्द्रनाथ दास के शहादत दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए जतीन्द्रनाथ दास जी ने अदम्य साहस, त्याग और अटूट संकल्प का परिचय दिया। उनका बलिदान हम सभी को सदैव राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।"

कांग्रेस की ओर से एक्स पर लिखा, "क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी जतीन्द्रनाथ दास को उनकी शहादत की बरसी पर याद करते हुए। भारत की आज़ादी की लड़ाई के प्रति उनका साहस, त्याग और अटूट समर्पण पूरे भारत की पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।"

गौरतलब है कि जतीन्द्रनाथ दास का जन्म 27 अक्टूबर 1904 और 13 सितंबर 1929 को हुई थी। जतीन्द्रनाथ दास ने भारत को ब्रिटिश राज से स्वतंत्र कराने के लिए काम किया और वे हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य थे। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के राजनीतिक कैदियों के अधिकारों के लिए 63 दिनों की लंबी भूख हड़ताल के बाद लाहौर की बोर्स्टल जेल में उनका निधन हो गया। आखिरी दम तक जतीन्द्रनाथ दास ने न तो दवाओं को ग्रहण किया और न ही कोई भोजन स्वीकार किया। उनकी मृत्यु के समय उनकी आयु केवल 24 वर्ष थी। उनकी मृत्यु भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण घटना साबित हुई, उनके अंतिम संस्कार में पांच लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Sept 2026 7:57 AM IST

Tags

Next Story