बिहार वैशाली में हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर हमला, अज्ञात अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

बिहार वैशाली में हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर हमला, अज्ञात अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
बिहार के वैशाली जिले में एक हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर हमला हुआ है। शनिवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत रही कि इस हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

वैशाली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले में एक हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर हमला हुआ है। शनिवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत रही कि इस हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

यह घटना वैशाली जिले के अदलपुर गांव में हुई। बताया गया कि यहां 'हिंदू पुत्र संगठन' के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि के सामने अज्ञात अपराधियों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोलियों के निशान घर के मुख्य गेट और खिड़कियों पर मिले हैं।

देर रात हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से 10 खोखे बरामद किए हैं। वारदात की गंभीरता को देखते हुए वैशाली एसएसपी शुभांक मिश्रा खुद भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की कमान संभाल ली।

एसएसपी की निगरानी में पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। घटना के पीछे अपराधियों की मंशा क्या थी, इसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

इससे पहले, शनिवार को सीतामढ़ी में मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला परिषद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव में हुई। मृतक की पहचान बैद्यनाथ महतो के रूप में की गई।

बताया गया कि बैद्यनाथ महतो शनिवार सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। अपराधियों ने उन पर कई गोलियां चलाईं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Sept 2026 7:57 AM IST

Tags

Next Story