64 वर्ष वालों के लिए सुनहरा मौका सीएमएचओ बिलासपुर में डेंटिस्ट सहित 13 पदों पर वैकेंसी, 9 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू
रायपुर, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), बिलासपुर ने संविदा के आधार पर डेंटिस्ट सहित विभिन्न 13 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर वैकेंसी की घोषणा की है।
सीएमएचओ-बिलासपुर की ओर से जारी 13 रिक्तियों में फिजियोथेरेपिस्ट का 1, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट-एनएमएचपी के 10, रेडियोग्राफर/एक्स-रे टेक्नीशियन का 1 और डेंटिस्ट का 1 पद शामिल है।
इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 15,000 से 31,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से फिजियोथेरेपिस्ट के लिए काउंसिल रजिस्ट्रेशन के साथ फिजियोथेरेपी में बैचलर डिग्री (बीपीटी); साइकोलॉजिस्ट-क्लिनिकल-एनएमएचपी के लिए एम. फिल क्लिनिकल साइकोलॉजी या एससी साइकोलॉजी/एम. एससी रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजी/एम. एससी साइकोलॉजी के साथ ही आरसीआई रजिस्ट्रेशन और मेंटल हेल्थ हॉस्पिटल/क्लिनिक में 2 वर्ष का अनुभव; रेडियोग्राफर/एक्स-रे टेक्नीशियन के लिए साइंस के साथ 12वीं पास, पैरामेडिकल कोर्स और छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल रजिस्ट्रेशन काउंसिल के साथ लाइव रजिस्ट्रेशन और डेंटिस्ट के लिए एमडीएस या बीडीएस के साथ ही छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 64 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
वॉक-इन इंटरव्यू 9 अक्टूबर को 'कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़' पते पर सुबह 10:30 से 11:30 बजे के बीच आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर रिपोर्ट करने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।
आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीएमएचओ-बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिन केंद्र पर ले जाएं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   2 Oct 2026 4:31 PM IST












