शबाना आजमी 'आवारापन-2' में आएंगी नजर, 14 अगस्त को फिल्म होगी रिलीज

शबाना आजमी आवारापन-2 में आएंगी नजर, 14 अगस्त को फिल्म होगी रिलीज
पर्दे पर हमेशा मजबूत और यथार्थवादी महिला किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शबाना आजमी अब एक नए अवतार से सभी को चौंकाने के लिए तैयार हैं। 75 साल की उम्र में वह आगामी फिल्म 'आवारापन 2' में पहली बार एक नेगेटिव रोल निभाने जा रही हैं।

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। पर्दे पर हमेशा मजबूत और यथार्थवादी महिला किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शबाना आजमी अब एक नए अवतार से सभी को चौंकाने के लिए तैयार हैं। 75 साल की उम्र में वह आगामी फिल्म 'आवारापन 2' में पहली बार एक नेगेटिव रोल निभाने जा रही हैं।

गुरुवार को विशेष भट्ट ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "नफीसा सिर्फ शबाना जी ही हो सकती थीं...वह पिछले साल अपने जन्मदिन पर घर आईं, और सब कुछ अपनी जगह पर आ गया।"

विशेष भट्ट ने आगे लिखा, "नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी का इस फ्रैंजाइजी में स्वागत करना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। यह पड़ाव उनके शानदार करियर का पहला खलनायकी वाला रोल होगा। वह अपने किरदार से एक बेमिसाल असर और मौजूदगी लेकर आती हैं जो कहानी को पूरी तरह से बदल देगी। 'आवारापन 2' 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।"

बताया जा रहा है कि फिल्म में अभिनेत्री का किरदार काफी मजबूत और प्रभावशाली है, जो फिल्म की पूरी कहानी और ड्रामेटिक टकराव को एक नया मोड़ देगा।

पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर और 150 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री शबाना आजमी ने बहुत कम नकारात्मक किरदार निभाई हैं, लेकिन फिल्म 'आवारापन 2' में वह एक निगेटिव रोल में नजर आएंगी। इस किरदार की कल्पना पहले लेखक बिलाल सिद्दीकी ने की थी, जिसके लिए निर्माता-निर्देशक पहली पसंद के तौर पर शबाना आजमी को चुना, जो इस किरदार को पर्दे पर जीवंत करती नजर आएंगी।

ऐसा पहली बार होगा, जब शबाना आजमी 'विशेष फिल्म्स' के बैनर तले काम करती नजर आएंगी। साथ ही, इमरान हाशमी के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी। नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इमरान हाशमी (शिवम मलिक के रूप में) और दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

'आवारापन 2' की कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है और इसे विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Jun 2026 5:48 PM IST

Tags

Next Story