प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर चला है अनुराग ठाकुर
ऊना, 11 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को ऊना में बन रहे पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल और पंजाब के राजनीतिक हालातों को लेकर प्रतिक्रिया दी। सांसद ने पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विकास योजनाओं पर भी बातचीत की।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीजीआई सैटेलाइट सेंटर को बनाने के लिए पहले चरण में लगभग 330 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। दूसरे चरण में 550 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि दिसंबर 2026 तक पीजीआई सेटेलाइट केंद्र ऊना को जनता को समर्पित किया जाए। उन्होंने कहा कि अपने निर्धारित समय से लगभग एक वर्ष से ज्यादा की देरी से यह बन रहा है। इसकी कई वजहें सामने आई हैं। जिन कंपनियों की ओर से यहां काम किया जा रहा है और सरकारी एजेंसियों को हमने निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द बनाया जाए।
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब देश का वो राज्य है, जिसको हम 'फूड बाउल ऑफ इंडिया' कहते हैं, लेकिन साथ ही साथ देश के विकास और सुरक्षा में भी बड़ा योगदान दिया है। दुर्भाग्यवश बीते 10 वर्षों में जितनी सरकारें आईं, उन्होंने पंजाब को और कर्ज में डूबो दिया है। बड़े-बड़े वादे कर लोग सत्ता में आए थे। कोई नशा मुक्ति, कोई 1500 रुपए देने और कोई और वादा करके आए थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।
उन्होंने कहा कि पंजाब को गैंगस्टर, ड्रग्स और कर्ज में डूबा दिया है। अब पंजाब में डबल इंजन सरकार की जरूरत है और पंजाब उम्मीद के साथ भाजपा की ओर देख रहा है। हम पंजाब की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। जनता के आशीर्वाद से पंजाब में भाजपा सरकार बनाएगी।
प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने देश के सभी जिलों, सभी राज्यों में अनोखी विकासात्मक योजनाएं चलाई हैं। पीएम मोदी ने ट्रिपल आईटी ऊना दिया। वहीं पर दो-दो नए केंद्रीय विद्यालय मंजूर हुए। इससे पहले भी केंद्रीय विद्यालय तैयार किया गया। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने विकास यात्रा की है।
टीएमसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के खिलाफ ये अविश्वास क्यों है, क्योंकि टीएमसी में तानाशाही चल रही थी। सांसद और विधायक लोकतांत्रित व्यवस्था के साथ जुड़ना चाहते हैं। जिस पार्टी पर परिवार का कब्जा था, अब परिवार वाली पार्टियों के साथ भविष्य में ऐसा ही होता दिख रहा है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   11 Jun 2026 5:28 PM IST












