8 अप्रैल का पंचांग बैशाख कृष्ण की षष्ठी तिथि, नोट कर लें शुभ मुहूर्त व राहुकाल

8 अप्रैल का पंचांग  बैशाख कृष्ण की षष्ठी तिथि, नोट कर लें शुभ मुहूर्त व राहुकाल
सनातन धर्म में पंचांग के अनुसार ही हर दिन की शुरुआत, शुभ-अशुभ समय व नए कार्य की शुरुआत के साथ ही पूजा-पाठ के लिए सही मुहूर्त का निर्धारण होता है। 8 अप्रैल बुधवार का पंचांग देखें तो बैशाख मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है।

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पंचांग के अनुसार ही हर दिन की शुरुआत, शुभ-अशुभ समय व नए कार्य की शुरुआत के साथ ही पूजा-पाठ के लिए सही मुहूर्त का निर्धारण होता है। 8 अप्रैल बुधवार का पंचांग देखें तो बैशाख मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है।

8 अप्रैल बुधवार को षष्ठी तिथि शाम 7 बजकर 1 मिनट तक चलेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी। हालांकि, उदयातिथि के अनुसार सूर्योदय के समय जो तिथि हो उसी का पूरे दिन मान होता है। इस हिसाब से बुधवार को पूरे दिन षष्ठी तिथि रहेगी।

दृक पंचांग के अनुसार, इस दिन मूल नक्षत्र पूर्ण रात्रि तक व योग वरीयान शाम 5 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। करण वणिज शाम 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। सूर्योदय सुबह 6 बजकर 3 मिनट पर होगा व सूर्यास्त शाम 6 बजकर 43 मिनट पर होगा। चन्द्रोदय देर रात 12 बजकर 41 मिनट (9 अप्रैल) पर और चन्द्रास्त सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर होगा।

बुधवार को गण्ड मूल पूरे दिन रहने के कारण शुभ कार्यों में सावधानी बरतनी चाहिए। राहुकाल के दौरान महत्वपूर्ण काम शुरू न करें। अमृत काल और विजय मुहूर्त का लाभ उठाकर पूजा-पाठ, नए कार्य या यात्रा की योजना बनाई जा सकती है।

शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 33 मिनट से 5 बजकर 18 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 42 मिनट से 7 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। वहीं, अमृत काल देर रात 1 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 25 मिनट (9 अप्रैल) तक रहेगा। वहीं, निशिता मुहूर्त भी देर रात 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट (9 अप्रैल) तक रहेगा।

अशुभ समय का ध्यान रखना भी जरूरी है। राहुकाल दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से 1 बजकर 58 मिनट तक, यमगण्ड सुबह 7 बजकर 38 मिनट से 9 बजकर 13 मिनट तक, गुलिक काल सुबह 10 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 23 मिनट तक व दुर्मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। वर्ज्य समय दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से शाम 4 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। गण्ड मूल पूरे दिन तो भद्रा शाम 7 बजकर 1 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 April 2026 8:47 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story